×

Navratri 2022: नवरात्रि में ये 9 रंग होते हैं खास, इन सेलेब्स से लें 9 रंगों की फैशन इंस्पिरेशन

Navratri 2022: नवरात्रि जल्द ही पूरे देशभर में धूमधाम से मनाई जाएगी।26 sep से 5 oct तक चलने वाली नवरात्र में 9 दिन मां दुर्गा की पूजा जाती है। इस दौरान 9 रंग का विशेष महत्व होता है

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 22 Sep 2022 12:45 AM GMT (Updated on: 22 Sep 2022 12:45 AM GMT)
Navratri 2022
X

Navratri Special Dresses 2022: (Image: Social Media)

Navratri 2022: नवरात्रि जल्द ही पूरे देशभर में धूमधाम से मनाई जाएगी। 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चलने वाली शारदीय नवरात्र में 9 दिन मां दुर्गा की पूजा जाती है। इस दौरान 9 रंग का विशेष महत्व होता है क्योंकि इन 9 दिन में मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा होती है औऱ हर दिन के हिसाब से अलग-अलग रंग का भी महत्व होता है।

अगर आप इन 9 दिन में मां दुर्गा के प्रिय रंग के कपड़े पहनते हैं तो वे प्रसन्न होंगी और आप पर मां दुर्गा की कृपा बरसेगी। तो ऐसे में आइए जानते हैं नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए कौन से 9 रंग की ड्रेस पहने। आपके लिए बेहद शुभ होगा। साथ में आप ऐसे ड्रेस को सिलेक्ट करें जो आपके लिए शुभ हो और स्टाइलिस्ट भी दिख सकें। ऐसे में बॉलीवुड सेलिब्रेटीज से ड्रेस आइडियाज लेकर आप भी इस नवरात्र में खास दिख सकती हैं:

पहला दिन

नवरात्रि के पहले दिन लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। अगर आप ट्रेडिशनल लहेंगे और गाउन से बोर हो गए हैं, तो अनन्या पांडे की तरह रेड सूट ट्राई करें।

दूसरे दिन

नवरात्रि के दूसरे दिन आप लाल रंग के कपड़े पहनने क्योंकि यह शुभ माना जाता है। करीना कपूर की ये आउटफिट एकदम परफेक्ट है। करीना कपूर के लहेंगे पर खूब सारा सिंपल और डिजाइनर वर्क किया हुआ है।

तीसरे दिन

नवरात्रि के तीसरे दिन हरे रंग का विशेष महत्त्व होता है। दीपिका पादुकोण हरे रंग की आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। नवरात्रे के तीसरे दिन में अगर आप हरे रंग की आउटफिट ढूंढ रहे हैं, तो दीपिका की साड़ी से आईडिया ले सकती हैं।

चौथे दिन

नवरात्रि के चौथे दिन ग्रे कपड़े पहनने शुभ माना जाता है। अगर आप ग्रे रंग की आउटफिट पहनने जा रहे हैं, तो प्रियंका चोपड़ा के इस आउटफिट से आईडिया ले लीजिए। इस सूट में प्रियंका काफी खुबसूरत लग रही हैं।

पांचवा दिन

नवरात्रि के पांचवे दिन आप नारंगी रंग का कपड़ा पहने, यह शुभ होगा। आप सारा अली खान जैसा ड्रेस पहन सकती हैं। आप बेहद खूबसूरत नजर आएंगी।

छठे दिन

नवरात्रि के छठे दिन सफेद रंग का कपड़े पहनने से शुभ माना जाता है। आप मृणाल ठाकुर जैसा सूट पहन सकती हैं। सिंपल और खूबसूरत लुक देगा।

सातवें दिन

नवरात्रि के सातवें दिन गुलाबी रंग पहने यह बहुत शुभ होता है। आप करिश्मा तन्ना की तरह सिंपल सूट पहन सकती हैं। यह लुक आपको बेहद खूबसूरत दिखाएगा।

आंठवे दिन

नवरात्रि के आंठवे दिन आप हल्का नीला या आसमानी रंग के कपड़े पहने, ऐसा करना आपके लिए शुभ होगा। आप डायना पेंटी की तरह हल्के नीले रंग का लहंगा पहन सकती हैं। इसमें आप बहुत खूबसूरत दिखेंगी।

नवें दिन

नवरात्रि के नवें दिन भी आप हल्के नीले या आसमानी रंग के कपड़े पहनने, शुभ होगा। आप तृषा की तरह नीला लहंग पहन सकती हैं। आप बेहद खूबसूरत नजर आएंगी।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story