×

Shilpa Shetty Diet: 50 की उम्र में दिखना है 35 की, शिल्पा शेट्टी के इस मंत्र को करें फॉलो

Shilpa Shetty Favorites Breakfast: आइए बताते हैं कि शिल्पा शेट्टी रोजाना अपने ब्रेकफास्ट में क्या खाती हैं, जो उन्हें इतना फिट रखता है।

Shivani Tiwari
Published on: 10 April 2024 1:30 AM GMT (Updated on: 10 April 2024 1:30 AM GMT)
Shilpa Shetty Favorites Breakfast
X

Shilpa Shetty Favorites Breakfast (Photo- Social Media)

Shilpa Shetty Favorites Breakfast: बालीवुड दिवा शिल्पा शेट्टी 50 साल की होने वाली हैं, लेकिन उन्हें देख तो अभी यही लगता है कि अभिनेत्री की उम्र सिर्फ 35 साल की होगी, उन्होंने खुद को जिस तरह से मेनटेन किया हुआ है, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है। शिल्पा शेट्टी ने अपनी फिटनेस से यह प्रूफ कर दिया है कि ऐज इज जस्ट ए नंबर। जी हां! जहां एक तरफ लोगों की उम्र बढ़ती है तो उनके चेहरे पर बढ़ती उम्र का असर दिखाई देने लगता है, वहीं शिल्पा शेट्टी तो बढ़ती उम्र के साथ और जवां होती जा रहीं हैं। शिल्पा खुद को फिट एंड मेनटेन (Shilpa Shetty Fitness Mantra) रखने के लिए खूब मेहनत करती हैं, साथ ही अपनी डाइट (Shilpa Shetty Diet Plan) का भी खूब ध्यान रखती हैं। शिल्पा शेट्टी हाई फाइबर युक्त ब्रेकफास्ट करती हैं, जो उन्हें एनर्जेटिक रखता है। आइए बताते हैं कि शिल्पा शेट्टी रोजाना अपने ब्रेकफास्ट में क्या खाती हैं, जो उन्हें इतना फिट रखता है।

शिल्पा शेट्टी का मॉर्निंग ब्रेकफास्ट (Shilpa Shetty Morning Routine)

देखा जाए तो शिल्पा शेट्टी सही मायने में फूडी हैं, वह अक्सर ही अपने सोशल मीडिया पर स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेते हुए वीडियो साझा करती हैं। हालांकि वह अपनी डाइट का भी पूरा ध्यान रखती हैं, बस कभी-कभी चीट डे कर लेती हैं। शिल्पा शेट्टी अब तक कई बार अपनी फिटनेस टिप्स (Shilpa Shetty Fitness Tips) साझा कर चुकीं हैं। उन्होंने बताया था कि उनकी फिटनेस का मंत्र एक्सरसाइज और योगा है, साथ ही वह एक खास डाइट भी करती हैं। अभिनेत्री मॉर्निंग में एक खास तरह का ब्रेकफास्ट करती हैं, जो हाई फाइबर युक्त होता है, आइए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं।


शिल्पा शेट्टी के ब्रेकफास्ट की रेसिपी (Shilpa Shetty Favorites Breakfast Recipe)

बॉलीवुड की गॉर्जियस दिवा शिल्पा शेट्टी ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान अपने फेवरेट मॉर्निंग ब्रेकफास्ट की रेसिपी खुद बताई थी। शिल्पा शेट्टी के मुताबिक वह सुबह के नाश्ते में हाई फाइबर वाली चीजें ही खातीं हैं। वह ओट्स या म्युस्ली खाना ही पसंद करती हैं। शिल्पा के ब्रेकफास्ट की रेसिपी बताएं तो सबसे पहले एक बाउल में एक कप दूध डालना है, फिर उसमें ओट्स या फिर म्युस्ली डालें, अब इसमें आपको कई फलों को चॉप्ड करके ऐड करना है, जैसे कि सेब, केला, अनार और ब्लूबेरी। इसके अलावा आपको जो भी फल पसंद हों, आप ऐड कर सकते हैं। अब इसमें ऊपर से एक चम्मच शहद भी डालें, बस इस तरह से आपकी हेल्दी और फाइबर से भरपूर ब्रेकफास्ट तैयार हो चुका है, इसे आप मजे से खा सकते हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story