×

Propose Day: आज कह दीजिए उनसे अपने दिल की बात, जानिए क्या है प्रपोज़ डे का महत्त्व

Propose Day : 8 फरवरी को प्रपोज़ डे होता है तो इस दिन आप अपने क्रश से या जिससे आपको लगता है कि आपको प्यार है उनसे अपने दिल की बात कह सकते हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 8 Feb 2024 6:17 AM GMT
Propose Day
X

Propose Day (Image Credit-Social Media)

Propose Day : Propose Day : आज 8 फरवरी को प्रपोज़ डे होता है जो रोज़ डे के ठीक एक दिन बाद आता है। वैलेंटाइन वीक के दौरान इन सभी दिनों को कपल्स काफी तैयारियों के साथ मनाते हैं। साथ ही सप्ताह का समापन 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के साथ होता है, जो प्यार का जश्न मनाने के लिए कपल्स के बीच त्योहार जैसा होता है। आज हम आपको इस दिन के महत्त्व के बारे में बताने जा रहे हैं।

प्रपोज़ डे का महत्त्व

बहुप्रतीक्षित वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन प्रपोज डे है। 8 फरवरी को मनाया जाने वाला यह दिन आपके पार्टनर को ये बताने के लिए है कि वो आपके लिए कितना मायने रखते हैं। अगर आप घुटनों के बल बैठकर किसी को प्रपोज़ करने की सोच रहे हैं या किसी को डेट पर चलने के लिए कहने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ऐसा करने के लिए यह बिल्कुल सही दिन है।

प्रपोज डे किसी के लिए या किसी ऐसे व्यक्ति के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का एक अवसर है जिस पर आपका क्रश है। फूल, उपहार और चॉकलेट और सामान्य तौर पर ये सातों दिन वैलेंटाइन वीक के बहुत महत्वपूर्ण अंग हैं।

इस दिन को सिर्फ वही लोग जो किसी को प्रपोज़ करना चाहते हैं वही नहीं मानते बल्कि पहले से कपल्स भी इसे उसी उत्साह के साथ मानते हैं। कई लोग तो इस दिन अपने पार्टनर को फिर से प्रपोज़ करके इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं। वहीँ जो अभी प्यार में हैं और उनकी शादी नहीं हुई है वो शादी के लिए भी एक दूसरे को प्रपोज़ करते हैं।

हालाँकि प्रपोज़ डे की सटीक उत्पत्ति स्पष्ट नहीं है, लेकिन जितनी जानकारी हमे उपलब्ध हुई है उसके आधार पर हम आपको बता दें कि इस दिन का पता सालों पहले लगाया गया था, जब ऑस्ट्रियाई आर्कड्यूक मैक्सिमिलियन ने एक शानदार हीरे की अंगूठी के साथ मैरी ऑफ बरगंडी को प्रपोज किया था, जिसने शायद इस दिन से जुड़ी परंपरा की नींव रखी थी।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story