×

Sonam Kapoor Luxury Life: सोनम कपूर के हैं महारानियों वाले शौक, लग्जरी ब्रांड्स की चीजें ही पसंद

Sonam Kapoor Luxury Lifestyle: आइए आज हम आपको सोनम कपूर की लग्जरी लाइफ के बारे में डिटेल में बताते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 5 April 2024 5:02 AM GMT
Sonam Kapoor Lifestyle
X

Sonam Kapoor Lifestyle (Photo- Social Media)

Sonam Kapoor Luxury Lifestyle: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर पिछले काफी समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं, वह अपना पूरा समय अपने बच्चे और परिवार के साथ बिता रहीं हैं। फैशन क्वीन कही जाने वाली अभिनेत्री सोनम कपूर लंबे समय से फिल्मी पर्दे पर नजर नहीं आईं हैं, लेकिन इसके बावजूद भी वह सुर्खियों का हिस्सा बनीं रहतीं हैं, इसकी वजह उनका ड्रेसिंग स्टाइल है। जी हां! सोनम कपूर कभी अपने आउटफिट, कभी बैग या फिर कभी अपने महंगे जूतों की वजह से फैंस का ध्यान खींच लेती हैं। आइए आज हम आपको सोनम कपूर की लग्जरी लाइफ के बारे में डिटेल में बताते हैं।

महारानी से कम नहीं सोनम कपूर के शौक (Sonam Kapoor Luxury Lifestyle)

सोनम कपूर का भले ही फिल्मों में जादू नहीं चला, लेकिन फिर भी वह आज के समय में किसी महारानी की तरह जिंदगी जी रहीं हैं। जी हां! उन्हें किसी चीज की कमी नहीं है, आलीशान बंगले से लेकर, महंगी गाड़ियों समेत सोनम कपूर के पास सब कुछ है। सिर्फ यही नहीं! विदेश में भी उनका एक बंगला है, जो किसी फाइव स्टार होटल से कम खूबसूरत नहीं है। इन सबके अलावा सोनम कपूर को महंगे ब्रांड्स की चीजें खरीदना बेहद पसंद है। उनके वॉर्डरोब में आपको लाखों करोड़ों के बैग के साथ ही बेहद महंगे आउटफिट भी देखने को मिलेंगे। तो चलिए सोनम कपूर के कुछ लग्जरी कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं -


सोनम कपूर के महंगे बैग (Sonan Kapoor Bag Collections)

सोनम कपूर को महंगे बैग बहुत पसंद हैं, वह अक्सर ही अपने नए और ब्रांडेड बैग के साथ स्पॉट होती हैं, जो उनके फैंस के बीच चर्चा में आ जाते हैं। सोनम कपूर के बैग कलेक्शन में एक से एक बेहद ही एक्सपेंसिव बैग्स हैं, जिसकी कीमत लाखों तक है। उनके पास हेमीज़ ग्रेस केली बैग ब्रांड का बैग है, जिसका प्राइस 8 लाख रुपए है। इसके साथ ही उनके पास Louis Vuitton, Dior, Bottega Veneta, क्लोई शोल्डर बैग, LV बैग, Birkin Bag जैसी कई और एक्सपेंसिव बैग्स हैं।


सोनम कपूर के एक्सपेंसिव आउटफिट (Sonam Kapoor Luxury Outfit)

सोनम कपूर अपने ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर अक्सर ही चर्चा में रहतीं हैं। वह अपना एक नया ट्रेंड सेट करती हैं। उन्होंने अपने वॉर्डरोब में बेहद महंगे आउटफिट रखें हैं, उनकी कीमत में आप एक घर खरीद सकते हैं। जी हां! वह अधिकतर से ब्रांडेड आउटफिट के साथ देखी जाती हैं।


सोनम कपूर शूज कलेक्शन (Sonam Kapoor Shoes Collection)

सोनम कपूर के पास लग्जरी जूतों का भी शानदार कलेक्शन है। वैसे आपको बता दें कि सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा को जूतों का बहुत शौक है, वह अक्सर ही अपना शूज कलेक्शन की झलक सोशल मीडिया पर दिखाते रहते हैं, वहीं सोनम कपूर के पास भी ब्रांडेड जूते हैं। उनके पास एक स्नीकर्स है, जो डायर एयर जॉर्डन ब्रांड का है, इसका प्राइस 17 लाख रुपए है। सिर्फ शूज ही नहीं, सोनम कपूर के पास सैंडल का भी खूबसूरत कलेक्शन है। उनके पास Delpozo ब्रांड की एक सैंडल है, जो 13 लाख रुपए की है।



Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story