×

Navratri Special Thali Delhi: दिल्ली के ये रेस्टुरेंट परोसते हैं नवरात्रि स्पेशल थाली, आप भी करें ट्राई

Navratri Special Thali Delhi 2022: जल्द ही 26 सितंबर से नवरात्र शुरू होने जा रहा है। नवरात्रि में आप उपवास रखने वाले हैं तो आप भोजन के लिए दिल्ली के इन रेस्टुरेंट में जा सकते हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 14 Sep 2022 3:38 PM GMT
Restaurants for Navratri Special Thali in Delhi
X

Navratri Special Thali in Delhi (Image: Social Media)

Navratri Special Thali Delhi 2022: जल्द ही 26 सितंबर से नवरात्र शुरू होने जा रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में अगर आप उपवास रखने वाले हैं तो आप भोजन के लिए दिल्ली के कुछ रेस्टुरेंट का ऑप्शन सिलेक्ट कर सकते हैं क्योंकि दिल्ली में कई ऐसी रेस्टुरेंट हैं जो नवरात्रि स्पेशल थाली परोसते हैं। आइए जानते हैं दिल्ली के 5 ऐसे रेस्टुरेंट के बारे में जहां आप नवरात्रि स्पेशल थाली का आनंद ले सकते हैं:

सात्विक रेस्तरां (Sattvik Restaurant)

नवरात्रि स्पेशल थाली का आनंद लेने के लिए आप दिल्ली के फेसस सात्विक रेस्टुरेंट को सिलेक्ट करें। दरअसल सात्विक दिल्ली के शानदार शाकाहारी रेस्तरां में से एक माना जाता है। यहां आपको कई तरह के खाने की वैरायटी मिल जाएगी। वहीं, यहां नवरात्रि की स्पेशल थाली में आपको बहुत कुछ मिलता है। नवरात्रि स्पेशल थाली में आपको सिंघाड़े की सब्जी, साबूदाने की खीर, आलू जीरा जैसे कई व्यंजनों का स्वाद चखने के लिए मिलते हैं। यहां पर आप शांत माहौल में बैठकर आराम से खाना खा सकते हैं।

पता है: साकेत जिला केंद्र सेक्टर 6 पुष्प विहार

समय: दोपहर 12 बजे से रात के 11 बजे तक


पंजाब ग्रिल (Punjab Grill)

दिल्ली के पंजाब ग्रिल में यूं तो आपको कई तरह के टेस्टी आइटम मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप नवरात्रि में यहां फलाहार खाना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है। यहां नवरात्रि स्पेशल थाली में आपको राजगिरा की पूरी, सामा के चावल, चिरौंजी की दाल, दही वाले आलू, कद्दू की सब्जी और खस्ता अरबी चाट जैसे कई डिश का स्वाद चखने को मिलेगा।

पता है: खान मार्केट, जनपद, सिटी वॉक

समय: सुबह 11 से रात 11:30 बजे तक


मोजेक रेस्तरां (Mosaic Restaurant)

दरअसल नोएडा के पास स्थित मोजेक रेस्तरां आपको काफी पसंद आएगा क्योंकि ये रेस्टोरेंट आपके बजट में भी एक दम फिट बैठेगा। साथ ही यहां आपको फेस्टिवल मेन्यू अलग से मिलेगा। नवरात्रि में यहां आपको तंदूर फ्रूट चाट प्लेटर, शकरकंदी चाट, साबूदाना, काजू कटलेट के अलावा कच्चे केले के कोफ्ते जैसे कई टेस्टी डिशेज का स्वाद चखने को मिल जाएगा। इसके अलावा आप यहां सीताफल का हलवा और मखाने की खीर का भी आनंद ले सकते हैं। एक बार इस जगह पर आकर जरूर देखें यह रेस्टोरेंट आपको बेहद पसंद आएगा।

पता है: क्राउन प्लाजा, नोएडा और रोहिणी

समय: सुबह 7 से 10:30 बजे तक


इमली रेस्टुरेंट (Imly Restuarant)

दिल्लीवासियों को यह इमली रेस्टुरेंट काफी पसंद हैं। यह नवरात्रि के लिए, रेस्तरां एक विशेष थाली पेश करता है। यहां आपको नवरात्रि स्पेशल थाली में केले के चिप्स, पापड़ी चाट, पनीर मखनी, खट्टा मीठा कद्दू, जीरा आलू, साबूदाना खिचड़ी, संवत पुलाव, और बहुत कुछ मिल जाएगा।

पता है: राजेंद्र प्लेस, करोल बाग और अन्य आउटलेट

समय: 12 दोपहर - 12 मध्यरात्रि तक


हल्दीराम (Haldiram)

दिल्ली के हल्दीराम रेस्टुरेंट में आपको नवरात्रि स्पेशल थाली मिल जाएगा। आपको यहां छोले भटूरे से लेकर विशेष नवरात्रि थाली तक, हल्दीराम में यह सब मिल जाएगा। नवरात्रि स्पेशल स्वादिष्ट थाली में आपको पूरी, साबूदाना पापड़, मखाने की खीर और उपवास के लिए उपयुक्त सभी चीजें शामिल हैं। तो इस नवरात्रि आप हल्दीराम की स्पेशल थाली जरूर ट्राई करें।

पता है: सीपी, द्वारका, जनकपुरी और अन्य आउटलेट

समय: सुबह 9 बजे से- रात के 10:30 तक

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story