×

Top 10 Cheapest Vodka: ढूंढ रहें हैं सबसे सस्ता और अच्छा वोडका? यहां देखें नाम

Top 10 Cheapest Vodka: आज हम आपको यहां 10 सबसे सस्ते और अच्छे वोडका के ब्रांड्स के बारे में बताने जा रहें हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 24 March 2024 4:46 AM GMT (Updated on: 24 March 2024 4:46 AM GMT)
Top 10 Cheapest Vodka
X

Top 10 Cheapest Vodka (Photo- Social Media)

Top 10 Cheapest Vodka: हनी सिंह का "चार बोतल वोडका" गाना तो आपने सुना ही होगा। जी हां! आज हम भी यहां उसी वोडका के बारे में बात करने वाले हैं। आज का समय कुछ ऐसा चल रहा है जहां ड्रिंक करना आम बात हो गई है, लेकिन कुछ लोग अभी भी इस बात को दुनिया के सामने जाहिर नहीं करना चाहते कि वे ड्रिंक करते हैं, तो ऐसे में वो लोग अपनी ड्रिंक की आदत को छिपाने के लिए वोडका पीते हैं, क्योंकि वोडका में ऐसे कोई गंध नहीं होता है, जिससे लोगों को पता चले कि आपने ड्रिंक की हुई है। जब कुछ खास हो या कोई सेलिब्रेशन हो, आज कल लोग ड्रिंक के जरिए ही अपनी खुशी को सेलिब्रेट करते हैं। आज हम आपको यहां 10 सबसे सस्ते और अच्छे वोडका के ब्रांड्स के बारे में बताने जा रहें हैं।

यहां देखें सबसे सस्ते वोडका ब्रांड्स के नामों की लिस्ट

यदि आप भी वोडका लवर्स हैं तो आज हम यहां आपके लिए कुछ जबरदस्त जानकारी लेकर आएं हैं, जिसके बाद आपके किसी भी सेलिब्रेशन में चार चांद लग जाएगा। होली करीब आ गई है, लोग अभी से ही होली की तैयारियों में जुट चुके हैं, वहीं होली पर कुछ लोग ड्रिंक भी करते हैं। यदि आपने भी दोस्तों के साथ कुछ ऐसा ही प्लान बनाया हुआ है तो हम यहां कुछ सस्ते और अच्छे वोडका ब्रांड के बारे में बताने जा रहें हैं, जिससे आप अपना अच्छा खासा पैसा बचा सकते हैं। जी हां! जरूरी नहीं कि बेहद महंगा वोडका ही खरीदें, मार्केट में कुछ सस्ते और अच्छे ब्रांड के वोडका भी मौजूद हैं, जो यकीनन आपकी पार्टी में रंग भर देंगे। यहां देखें नाम -

रोमानोव (Romanov)

रोमानोव इंडिया का सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले वोडका ब्रांड्स में से एक है। रोमानोव वोडका बहुत ही लाइट होता है, इस वजह से इसमें बिना कुछ मिलाए ही पिया जा सकता है। 750 ml रोमानोव वोडका की कीमत 638 रुपए है।


मैजिक मोमेंट्स (Magic Moments)

मैजिक मोमेंट्स वोडका इंडिया का ब्रांड है, जो लोगों का सबसे पसंदीदा है। इस वोडका के प्रेमी ज्यादातर यूथ हैं। मैजिक मोमेंट्स के कई फ्लेवर आते हैं, यह भी बहुत ही लाइट होता है। इंडिया में मैजिक मोमेंट्स वोडका की कीमत 600 रूपये है।


वाइट मिस्चीफ (White Mischief)

वाइट मिस्चीफ ब्रांड यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड द्वारा बेचा जाता है। कहा जाता है कि इसे खासतौर पर महिलाओं को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इसका स्वाद भी बहुत ही लाइट होता है, यह गेंहू से बनाया जाता है। वहीं इसकी कीमत की बात करें तो 750ml वाइट मिस्चीफ 700 रुपए में आती है।


एब्सोल्यूट वोडका (Absolut Vodka)

एब्सोल्यूट वोडका स्वीडन का ब्रांड है। एब्सोल्यूट वोडका की खासियत यह है कि यह विश्व का सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला वोडका है। 750ml वोडका की कीमत 1800 रुपए है।


फ्यूल वोडका (Fuel)

फ्यूल वोडका साल 2005 में लॉन्च हुआ था। मार्केट में इसके कई फ्लेवर उपलब्ध हैं। इंडिया में फ्यूल वोडका की कीमत 800 रूपये से शुरू है।


व्लादिवर वोडका (Vladivar Vodka)

व्लादिवर वोडका भी गेंहू से बनाया जाता है। यह भी कई फ्लेवर में आने लगा है। व्लादिवर वोडका की कीमत 583 रुपए से शुरू है।


स्मिरनॉफ़ वोडका (Smirnoff)

स्मिरनॉफ़ वोडका ब्रांड दुनिया का सबसे फेमस वोडका ब्रांड है। इस ब्रांड के वोडका की डियाजियो इंडिया द्वारा सेल किया जाता है। इंडिया में स्मिरनॉफ़ वोडका की कीमत 1500 रूपये है।


वायबोरोवा वोडका (Wyborowa Vodka)

वायबोरोवा वोडका भारत के साथ ही 70 अन्य देशों में भी बिकता है। भारत में इसे पेरनोड रिकार्ड द्वारा बेचा जाता है। वहीं इस ब्रांड के वोडका को राई द्वारा बनाया जाता है। इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा है। वायबोरोवा वोडका की कीमत 3000 रूपये है।


ग्रे गूज़ वोडका (Gray Goose Vodka)

ग्रे गूज़ वोडका का ब्रांड फ्रांस का है। भारत में ग्रे गूज़ वोडका की 2800 रूपये में बिकता है।


स्मोक वोडका (Smoke Vodka)

स्मोक वोडका बासमती चावल से बनाया जाता है। इसका टेस्ट सौंफ की तरह होता है। 750ml स्मोक वोडका 2500 रुपए में मिलता है।



Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story