×

Weight Loss: एक महीने में कम कर सकते हैं 5 किलो वजन, बस फॉलो करें ये आसन से टिप्स

Weight Loss Tips: वजन कम करने के लिए जरूरी है कि आप अपने लाइफस्टाइल पर ध्यान दें। आप बिना जिम गए अपने वजन को आसानी से कम कर सकते हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 6 Feb 2024 2:45 AM GMT (Updated on: 6 Feb 2024 2:45 AM GMT)
Weight Loss: एक महीने में कम कर सकते हैं 5 किलो वजन, बस फॉलो करें ये आसन से टिप्स
X

Weight Loss Tips: अगर आप भी अपना वजन कम करने की सोच रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर सही खानपान और लाइफस्टाइल को फॉलो किया जाए तो वजन कम करना काफी आसान है। आप बिना जिम गए अपने वजन को आसानी से कम कर सकते हैं। मोटापा ना सिर्फ शारीरिक रूप को प्रभावित करता है बल्कि दिल की बीमारी, डायबिटीज, जोड़ों के दर्द और कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को भी जन्म देता है। इसलिए, स्वस्थ रखने के लिए वजन घटाना बेहद जरूरी है। तो आइए जानते हैं कि, एक महीने में 5 किलो वजन कम कैसे कर सकते हैं:

एक महीने में 5 किलो वजन कम करने के लिए अपनाएं ये टिप्स:

वजन कम करना चाहते हैं तो कुछ फलों को अपनी डाइट में शामिल जरूर कर लें। इसके अलावा आप पानी ज्यादा से ज्यादा पिएं। यह आपको हाइड्रेट रखने का काम करता है। पानी शरीर में जमा हुए विषैले पदार्थों को मल मूत्र के सहारे बाहर निकालने का काम करता है।

अगर आपको जिम जाने का समय नहीं मिल रहा है तो आप अपने खानपान और लाइफस्टाइल पर ध्यान दें और इसमें कुछ बदलाव करके मोटापे को कम कर सकते हैं। ऐसे में आप शुगर बेस्ड फूड का सेवन ना करें। साथ ही आप कोल्ड ड्रिंक्स पीना कम कर दीजिए।


बहुत ज्यादा तेल मसाले वाले भोजन से भी दूरी बनाकर वजन कम किया जा सकता है। यह आपके शरीर में फैट को बढ़ाने का काम बहुत तेजी से करते हैं। दरअसल तली भूनी चीजों से भी परहेज करना चाहिए। साथ ही खाने को चबाकर खाएं। दरअसल बहुत से लोग जल्दी में खाना खाते हैं जो बैड फैट को बढ़ाने का काम करता है।

कोशिश करें कि, 15 मिनट का समय निकालकर सुबह और शाम रनिंग या वॉक जरूर करें। इससे आपकी शरीर टोन्ड होगी और हड्डियां भी मजबूत हो जाएंगी। इन टिप्स को फॉलो कर आप 5 किलो तक वजन कम कर सकते हैं।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story