×

Lok Sabha Election 2024: ‘BJP लोगों के लिए ‘राम’ और माफियाओं के लिए राम नाम सत्य की राह पर…’ सीएम योगी

Lok Sabha Election 2024: कैराना में सीएम योगी ने कहा कि सपा ने हिंदुओं के लिए संवेदना का एक शब्द भी कभी नहीं बोला और माफियाओं के घर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं।

Seema Pal
Written By Seema Pal
Published on: 17 April 2024 9:03 AM GMT
Lok Sabha Election 2024
X

Pic - Social Media 

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की नगीना व कैराना लोकसभा सीट पर सियासी पारा चढ़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगीना व कैराना में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा ने हिंदुओं के लिए संवेदना का एक शब्द भी कभी नहीं बोला और माफियाओं के घर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। सपा के कारण ही कैराना और नगीना के हिंदुओं को पलायन करना पड़ा था। लेकिन भाजपा ने यहां से उनको ही पलायन करने पर मजबूर कर दिया।

‘राम की नीति’ पर चल रही भाजपा

कैराना व नगीना में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा के साथ कांग्रेस और बसपा पर हिंदुओं की भावनाओं से खेलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यूपी की राजधानी लखनऊ में गुंडो और माफियाओं को सम्मान दिया जाता था और अब उन्हें हमने उनकी सही जगह जेल भेज दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार भगवान राम की नीतियों पर काम कर रही है। उन्होंने कहा
‘भाजपा सरकार सामान्य लोगों के लिए ‘राम’ और माफिया के ‘राम नाम सत्य’ की राह पर चल रही है।’

भाजपा सरकार में बना राम मंदिर

सीएम योगी ने अयोध्या के राममंदिर को लेकर कहा कि भाजपा सरकार ने 500 साल बाद भगवान श्रीराम के मंदिर में रामलला को स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि पर रामनवमी मनाने के इंतजार में ना जाने कितनी पीढ़ियां गुजर गईं। लेकिन हमारी सरकार ने हिंदुओं के इस सपने को पूरा किया। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से ही संभव हो पाया है। अब आज रामनवमी पर रामलला का भव्य सूर्य तिलक का भी आयोजन किया जा रहा है। लाखों भक्त आज रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं।

सपा-कांग्रेस ने गुंडों को बसाया

राममंदिर का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सपा और कांग्रेस की सरकार में रामराज्य नहीं था बल्कि गुंडाराज्य था। सपा और कांग्रेस के कारण ही देश में आस्था पर संकट खड़ा हो गया था। उन्होंने कहा कि अब कैराना में गुंडों का खौफ नहीं राम नाम की लहर है। गुंडे-बदमाश यहां की धरती से पलायन कर चुके हैं। यहां की बहन-बेटियां भी सुरक्षित हैं।

Seema Pal

Seema Pal

Content Writer

Seema Pal is a Journalist and former Anchor. As Author, She is produced a good content. She has 4 years of experience in Media as news writer. Along with entertaining, She has a good grip in politics

Next Story