×

कांग्रेस ने बिहार और पंजाब की 7 सीटों पर घोषित किया उम्मीदवार, मुजफ्फरपुर से अजय निषाद को टिकट

Congress Candidates List 2024: कांग्रेस ने बिहार और पंजाब की 7 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पंजाब की होशियारपुर लोकसभा सीट से यामिनी गोमर को टिकट दिया गया है।

Aniket Gupta
Published on: 22 April 2024 3:26 PM GMT (Updated on: 22 April 2024 3:33 PM GMT)
कांग्रेस ने बिहार और पंजाब की 7 सीटों पर घोषित किया उम्मीदवार, मुजफ्फरपुर से अजय निषाद को टिकट
X

Congress Candidates List 2024: कांग्रेस ने सोमवार देर शाम लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बिहार और पंजाब की 7 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिया है। जिसमें बिहार की 5 लोकसभा सीटें और पंजाब की 2 सीटें शामिल हैं।

बिहार की पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट के कांग्रेस ने मदन मोहन तिवारी, मुजफ्फरपुर से अजय निषाद, महाराजगंज से आकाश प्रसाद सिंह, समस्तीपुर से सन्नी हजारी और सासाराम सीट से मनोज कुमार को टिकट दिया है। वहीं पंजाब की होशियारपुर सीट से यामिनी गोमर और फरीदकोट लोकसभा सीट से अमरजीत कौर साहोके को चुनावी मैदान में उतारा है।



कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge की अध्यक्षता में आयोजित 'केंद्रीय चुनाव समिति' की बैठक में लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए बिहार और पंजाब के कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट। pic.twitter.com/oxIffypqVQ

— Congress (@INCIndia) April 22, 2024 ">Also Read:


Aniket Gupta

Aniket Gupta

Senior Content Writer

Aniket has been associated with the journalism field for the last two years. Graduated from University of Allahabad. Currently working as Senior Content Writer in Newstrack. Aniket has also worked with Rajasthan Patrika. He Has Special interest in politics, education and local crime.

Next Story