×

Lok Sabha Election: फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस के पास दावेदार कम, क्षेत्र में क्षत्रिय मतदाता सर्वाधिक

Lok Sabha Election 2024: फतेहपुर सीकरी में कांग्रेस पार्टी के सामने बड़ी चुनौती होगी। पिछले चुनाव में फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के राजकुमार चाहर जीते थे।

Abhishek Mishra
Published on: 19 March 2024 6:42 AM GMT
Lok Sabha Election 2024
X

Lok Sabha Election 2024  (photo: social media )

Lok Sabha Election 2024: इंडिया गठबंधन के तहत फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में आई है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने प्रदेश में मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। सपा ने फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन देने का फैसला लिया है। फतेहपुर सीकरी में कांग्रेस पार्टी के सामने बड़ी चुनौती होगी। पिछले चुनाव में फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के राजकुमार चाहर जीते थे।

सीट पर दावेदार कम

आगामी लोकसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस मिलकर चुनाव लडेंगे। फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कम हैं। कुछ दिनों पहले तक इस सीट पर पूर्व सांसद राज बब्बर के आने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन उसके बाद उन्होंने हरियाणा से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक राज बब्बर चुनाव लड़ने के लिए मन नहीं बना पा रहे हैं। 2009 और 2019 के लोकसभा चुनाव में वह यहीं से मैदान में थे। लेकिन जीत नहीं सके। पार्टी के मीडिया विभाग के चेयरमैन डॉ. सीपी राय भी इस सीट से मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

लोकसभा क्षेत्र का जातीय समीकरण

फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के जातिगत समीकरण की बात करें तो यहां सबसे अधिक क्षत्रिय मतदाता हैं। ब्राह्मण वोटर भी बड़ी संख्या में हैं। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में क्षत्रिय वोटरों की संख्या करीब तीन लाख बीस हजार है। वहीं लगभग ढाई लाख ब्राह्मण वोटर हैं। इसके साथ ही लोकसभा क्षेत्र में करीब दो लाख जाट, एक लाख अस्सी हजार लोधी, एक लाख चालीस हजार जाटव, सवा लाख कुशवाहा, 75 हजार मुस्लिम और 70 हजार वैश्य मतदाता हैं।

अब तक सीट पर हुए तीन चुनाव

फतेहपुर सीकरी 2009 में अस्तित्व में आई। पहले लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की उम्मीदवार सीमा उपाध्याय ने जीत दर्ज की थी। 2014 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और प्रभावी जाट नेता चौधरी बाबूलाल जीते थे। 2019 आम चुनावों में भाजपा के राजकुमार चाहर ने पूर्व सांसद राज बब्बर को बड़े अंतर से पराजित कर जीत हासिल की थी।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story