×

Election 2024 : बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे लखनऊ, चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा

Election 2024 : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लखनऊ बीजेपी कार्यालय पहुँचे। उन्होंने लखनऊ में चौथे व पांचवें चरण की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में भाजपा के सभी प्रमुख नेता शामिल हुए।

Rajnish Verma
Published on: 9 May 2024 2:04 PM GMT (Updated on: 9 May 2024 3:03 PM GMT)
Election 2024 : बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे लखनऊ, चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा
X

Election 2024 : लोकसभा चुनाव - 2024 को लेकर तीसरे चरण का चुनाव संपन्न हो गया है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लखनऊ बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। यहां बीजेपी के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में चौथे और पांचवें चरण के लिए होने वाले चुनाव के लिए समीक्षा की। बैठक में दो केंद्रीय मंत्रियों की सीट को लेकर चर्चा हुई। इसके साथ ही रायबरेली व उन्नाव सीट को लेकर रणनीति बनाई गई।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को लखनऊ में बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, जहां उनका स्वागत प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लखनऊ कलस्टर के तहत लोकसभा क्षेत्र लखनऊ, उन्नाव, मोहनलालगंज व रायबरेली के लोकसभा संयोजकों, प्रभारियों, विधानसभा संयोजक व प्रभारियों, जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारियों सहित लोकसभा विस्तारकों का मार्गदर्शन किया।

इसके साथ ही पांचवें चरण की चार लोकसभा सीटों (लखनऊ, मोहनलालगंज, उन्नाव और रायबरेली) के पदाधिकारियों के साथ भी चर्चा की है। इसके साथ ही भाजपा की तरफ से चलाए जा रहे सभी चुनावी अभियानों की समीक्षा भी की गई। बैठक में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story