×

Election 2024: कांग्रेस को तगड़ा झटका, हाथ का साथ छोड़ कमल पर सवार हुए अरविंदर सिंह लवली सहित ये पांच बड़े नेता

Election 2024 : लोकसभा चुनाव - 2024 के तीसरे चरण के मतदान से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

Rajnish Verma
Written By Rajnish Verma
Published on: 4 May 2024 10:48 AM GMT (Updated on: 4 May 2024 12:18 PM GMT)
Election 2024: कांग्रेस को तगड़ा झटका, हाथ का साथ छोड़ कमल पर सवार हुए अरविंदर सिंह लवली सहित ये पांच बड़े नेता
X

Election 2024 : लोकसभा चुनाव - 2024 के तीसरे चरण के मतदान से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली सहित कांग्रेस के पांच बड़े नेताओं ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। बता दें कि अरविंदर सिंह लवली ने बीते 28 अप्रैल को ही दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।

भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में दिल्ली कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के साथ चार बार के विधायक और दो बार दिल्ली में कैबिनेट मंत्री रहे राजकुमार चौहान, दो बार विधायक व कांग्रेस के पूर्व सचिव नसीब सिंह, पूर्व विधायक नीरज बसोया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित मालिक भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। बीजेपी में शामिल होने के बाद अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि हम दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने के लिए वो सब करेंगे, जो हमसे बन पड़ेगा।

पार्टी पर लगाया था अनदेखी का आरोप

दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविदर सिंह लवली ने पार्टी पर अनदेखी करने का आरोप लगाया था। उन्होंने पार्टी हाईकमान पर बिना उनसे पूछे कई फैसले लेने का आरोप लगाया थ। बता दें कि अरविंदर सिंह लवली 4 बार विधायक रहे हैं। इसके साथ ही वह 2 बार दिल्ली में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। एक साल पहले ही कांग्रेस ने दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था, लेकिन चुनाव के बीच उन्होंने कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है। इससे पहले भी वह 2017 में बीजेपी में शामिल हुए थे, लेकिन लगभग 10 माह बाद ही भाजपा को छोड़ दिया था और फिर से कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी। बीते लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने उन्हें पूर्वी दिल्ली सीट से चुनाव मैदान में उतारा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

28 अप्रैल को दिया था कांग्रेस से इस्तीफा

बता दें कि दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने 28 अप्रैल को अपना इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भे अपने इस्तीफ में लवली ने कहा था कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने उस पार्टी के साथ गठबंधन कर लिया है, जिस पार्टी के कई मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद हैं। उन्होंने कहा था कि कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के साथ हुए गठबंधन का विरोध किया था, इसके बावजूद वह पार्टी के कार्यकर्ताओं के हितों की रक्षा नहीं कर सके हैं, इसलिए दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बने रहने की उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story