×

Election 2024 : लखनऊ में राष्ट्रीय संविधान सम्मलेन में राहुल गांधी बोले - हमसे कोई अधिकार न छीने, इसलिए लड़ना होगा

Election 2024 : लोकसभा चुनाव - 2024 को लेकर राजनीतिक दलों के बीच सियासी घमासान छिड़ा हुआ है। चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों के नेता चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झोंक रहे हैं।

Rajnish Verma
Written By Rajnish Verma
Published on: 10 May 2024 1:18 PM GMT (Updated on: 10 May 2024 3:16 PM GMT)
Rahul Gandhi Lucknow
X

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Photo Newstrack)

Election 2024 : लोकसभा चुनाव - 2024 को लेकर राजनीतिक दलों के बीच सियासी घमासान छिड़ा हुआ है। चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों के नेता चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झोंक रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और रायबरेली से उम्मीदवार राहुल गांधी राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समृद्ध फाउंडेशन की ओर से आयोजित राष्ट्रीय संविधान सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने संविधान की किताब दिखाते हुए कहा कि हम सभी को जो कुछ भी मिला है, वह संविधान ने दिया है। हमसे हमारा अधिकार कोई न छीन सके, इसके लिए हमें लड़ना होगा। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के ऐलान के बाद वह पहली बार लखनऊ आए हैं।

संविधान सम्मेलन में राहुल गांधी ने कहा कि पहले पैदा होने से पूर्व ही भविष्य तय हो जाता था। आप इस काम के लायक हो, ये आप कभी नहीं करेंगे, ये सब तय होता था। अब तक देश के करोड़ों लोगों ने इस तरह से जिंदगी जी है। समाज ने भविष्य तय किया था, इसे बदलने के लिए काफी लोगों ने लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि दो तरह के लोग होते है, एक जो पूरे जीवन भर सत्ता के पीछे भागते रहते हैं। दूसरे वह होते हैं, जो सच्चाई मान लेते हैं। संविधान के लिए लड़ने वालों ने सच्चाई को स्वीकारा था। संविधान एक सोच है, जो कि अंबेडकर से पहले भी थी।

संविधान की रक्षा का आंदोलन सबसे सफल

राहुल गांधी ने कहा कि पेरियार, गांधी और अंबेडकर ने स्वीकार किया जो दिख रहा है, वो सच है। अभी तक कई आंदोलन हुए हैं, लेकिन तीन हजार साल में संविधान की रक्षा करने का आंदोलन सबसे सफल है। अन्याय के खिलाफ लड़ने वाले की सोच है। बाबासाहेब अंबेडकर जितने लोगों को संविधान से लाभ दिलाना चाहते हैं। उतने लोगों को नहीं मिला है।

राहुल गांधी बोले, मोदी नहीं बनेंगे पीएम

कांग्रेस नेता ने कहा कि संविधान पर आक्रमण हो रहा है। मोदी बोलते हैं कि संविधान रद्द नहीं करूंगा। लेकिन जिस तरह से सीबीआई और ईडी का इस्तेमाल कर रहे हैं। उससे पता चल रहा है कि संविधान पर आक्रमण हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं। मैं लिख के दे सकता हूं कि मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। ईवीएम पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि अगर सही तरह से चुनाव हुआ तो भाजपा 180 सीटों पर ही सिमट जाएगी। राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी पीएम नहीं, इक्कीसवीं सदी के राजा हैं। उन्हें कैबिनेट और पार्लियामेंट से कोई लेना देना नहीं है। मोदी फ्रंट पर हैं, लेकिन पीछे कोई और है।

मोहब्बत से लड़ें सामाजिक न्याय की लड़ाई

कांग्रेस नेता ने कहा कि न्याय यात्रा में समझ आ गया कि मैं जानता की आवाज हूं। जनता का दर्द हूं और कुछ नहीं। भारत की सामाजिक सच्चाई को सबके सामने लाना है। जिसकी जितनी संख्या है, उसकी उतनी भागीदारी सुनिश्चित करानी होगी। राहुल ने कहा कि अब मुझमें पॉलिटिकल क्लैरिटी आ गई है। जिससे सुनने, देखने और समझने का तरीका बदल गया है। कोई यदि मेरे पास आता है तो मैं हाथ पकड़ कर बोलता हूं कि घबराओ मत सब ठीक होगा। जो भी सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़े हैं वह मोहब्बत से लड़े हैं। इस मौके पर कांग्रेस संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल, राष्ट्रीय सचिव गुरदीप सप्पल, अनिल जयहिंद, सुभाशिनी शरद यादव, सुप्रिया श्रीनेत व अन्य रहे।

इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राष्ट्रीय संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। यहां शरद यादव की बेटी सुभाषिनी भी मौजूद हैं। राहुल गांधी जब मंच पर पहुंचे, तब एक बच्ची भी उनके पास पहुंची। इस दौरान उन्होंने पप्पी भी दी।

फोटो -न्यूजट्रैक

कार्यक्रम में 30 से ज्यादा संगठनों ने लिया हिस्सा

बता दें कि यह सम्मेलन चार सत्रों में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में सामाजिक न्याय की वकालत करने वाले करीब 30 से ज्यादा संगठन प्रतिभाग किया। इसमें हाईकोर्ट और निचली अदालत से सेवानिवृत्त जज व अन्य न्यायिक अधिकारी, डॉक्टर और इंजीनियर भी शामिल हुए।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story