×

Lok Sabha Election 2024: 14925 युवा पहली बार चुनेंगे सांसद, जानें हापुड़ में कितने लोग करेंगे मतदान?

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए जिले में 27 अक्तूबर 2023 से विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया गया था।

Avnish Pal
Report Avnish Pal
Published on: 19 March 2024 8:24 AM GMT
UP Loksabha Election 2024
X
सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस व प्रशासन के अफसरों के साथ-साथ संबंधित विभागों के अफसर अलर्ट मोड में आ गए हैं। जनपद को 14 जोन और 98 सेक्टरों में बांटा गया है, जबकि 108 पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। फ्लाइंग स्क्वाड, स्टेटिक्स, अकाउंट और अन्य टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हो गई हैं। प्रशासन की माने तो लोकसभा चुनाव में तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या 11, 52,662 हो गई है, जिनमें 14925 नए मतदाता शामिल हुए हैं

कुल मतदाताओं की संख्या 11, 52,662

लोकसभा चुनाव को लेकर एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए जिले में 27 अक्तूबर 2023 से विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया गया था। इसमें पात्रता पूरी करने वाले नए वोटरों का नाम जुड़वाने के साथ ही मृत व शिफ्ट हुए वोटरों का नाम हटाया गया। अभियान शुरू होने से पूर्व अक्तूबर 2023 में जिले में वोटरों की कुल संख्या 1131932 थी, जो अभियान की समाप्ति के बाद अब 11, 52,662 हो गई है। वहीं, जिले में इस बार 18 से 19 वर्ष वाले 14,925 युवा अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। लोकसभा चुनाव को देखते हुए हापुड़ जिले में राजकुमार अग्रवाल को पुलिस नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

ये रहेगी पाबंदी, उल्लंघन करने पर कार्रवाई तय

पुलिस व प्रशासन के अफसर निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने की तैयारी में जुट गए हैं। आयोग के निर्देश के अनुसार कार्य शुरू कर दिए गए हैं। आचार संहिता लगने के बाद जुलूस और रैलियां आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन की अनुमति लेने होगी और रात 10 बजे से 6 बजे तक लाउडस्पीकर नहीं बजेंगे। अफसरों की एक टीम सोशल मीडिया की निगरानी करेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट कर दिया कि जिसने भी आचार संहिता का उल्लंघन किया, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मीडिया, सोशल मीडिया या रैली जुलूसों में किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत नहीं किया जाएगा। धार्मिक स्थलों, अस्पताल और सरकारी भवनों पर कोई भी उम्मीदवार अपने होर्डिंग-बैनर नहीं लगा सकेगा। प्रचार सामग्री पर प्रकाशन करने वाली प्रेस नाम होना जरूरी है। अन्यथा उम्मीदवार और संबंधित प्रेस के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विधानसभा - धौलाना

पुरुष - 2,25119

महिला - 1,96291

ट्रांस जेंडर - 20

कुल - 4,24,143

विधानसभा - हापुड़ (सुरक्षित)

पुरुष - 2,03,043

महिला - 1,75,701

ट्रांस जेंडर - 23

कुल - 3,78,767

विधानसभा - गढ़मुक्तेश्वर

पुरुष - 1,89,466

महिला - 1,62,993

ट्रांस जेंडर - 6

कुल - 3,52,465

जिले में कुल पुरुष मतदाता - 6,17,628

जिले में कुल महिला मतदाता - 5,34,985

ट्रांस जेंडर - 49

जिले में कुल मतदान केंद्र - 442

शहरी मतदान केंद्र - 74

ग्रामीण मतदान केंद्र - 368

जिले में कुल मतदान स्थल - 1,048

कुल शहरी मतदान स्थल - 327

ग्रामीण मतदान स्थल - 721

जिले में बुजुर्ग मतदाता

धौलाना : 4,788 (80+)

2,052 (85+)

31 (100+)

हापुड़ : 4,968 (80+)

2,133 (85+)

18 (100+)

गढ़मुक्तेश्वर : 5,038 (80+)

2310 (85+)

51 (100+)

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story