×

Punjab में दरकी कांग्रेस की दीवार, पूर्व CM बेअंत सिंह के पोते और वर्तमान सांसद रवनीत बिट्टू बीजेपी में शामिल

Lok Sabha Election 2024: लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने आज अपनी पार्टी को बड़ा झटका दिया। वो अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।

aman
Written By aman
Published on: 26 March 2024 1:00 PM GMT (Updated on: 26 March 2024 1:55 PM GMT)
lok sabha election 2024, lok sabha chunav 2024, punjab congress, Ludhiana mp ravneet singh bittu
X

रवनीत बिट्टू और पीएम मोदी (Social Media) 

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते रवनीत बिट्टू ने मंगलवार (26 मार्च) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया। बता दें, रवनीत बिट्टू लुधियाना से वर्तमान में सांसद हैं। उन्हें कांग्रेस नेता राहुल गांधी का करीबी माना जाता रहा है। रवनीत बिट्टू के अचानक पाला बदलने से कांग्रेस को उबरने में समय लगेगा।

भाजपा के सीनियर लीडर विनोद तावड़े ने मंगलवार शाम भारतीय जनता पार्टी हेड क्वार्टर पर रवनीत बिट्टू को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। उन्हें बुके देकर पार्टी में स्वागत किया।

मोदी लहर में भी जीतते रहे चुनाव

लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू (Ludhiana MP Ravneet Singh Bittu) ने अपनी पार्टी कांग्रेस को आज बड़ा झटका देते हुए, बीजेपी का दामन थाम लिया। रवनीत बिट्टू बीजेपी में शामिल हो गए। वो पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं। बिट्टू पंजाब कांग्रेस का बड़ा नाम रहा है। पिछले 3 लोकसभा चुनाव जीतकर वो संसद पहुंचते रहे हैं। कहने का मतलब है जब 2014 और 2019 में देश में मोदी लहर थी, तब भी रवनीत सिंह बिट्टू ने अपनी जीत का सिलसिला बरक़रार रखा।

कैसा रहा अब तक का सियासी सफर?

रवनीत सिंह बिट्टू ने 2019 और 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान लुधियाना लोकसभा सीट पर बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। इससे पहले वो 2009 आम चुनावों के दौरान आनंदपुर साहिब सीट (Anandpur Sahib Lok Sabha Chunav 2024) से जीतकर पार्लियामेंट पहुंचे थे। मार्च 2021 में बिट्टू को कुछ समय के लिए लोकसभा में कांग्रेस का नेता भी नियुक्त किया गया था। ये वही समय था जब मौजूदा कांग्रेस लोकसभा नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chaudhary) 2021 पश्चिम बंगाल चुनाव अभियान में व्यस्त रहे थे।

पंजाब में BJP और मजबूत होगी

बीजेपी नेता विनोद तावड़े ने इस मौके पर कहा कि, 'रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब के पूर्व सीएम बेयंत सिंह के पोते हैं। रवनीत सिंह का पार्टी के साथ जुड़ना पंजाब में भारतीय जनता पार्टी को और मजबूत करेगा।'

काफी मुखर रहे हैं बिटटू

रवनीत बिट्टू कांग्रेस की तरफ से काफी मुखर रहे हैं। वर्ष 2009 में पंजाब युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने नशीली दवाओं की लत के खिलाफ एक अभियान शुरू किया था। इसी तरह, साल 2011 में वो राज्य में नशे की रोकथाम के लिए बोर्ड की स्थापना के लिए भूख हड़ताल पर भी बैठै थे। वह दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे किसान आंदोलन में भी बढ़-चढ़कर भी आगे रहे थे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story