×

‘शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने में पाकिस्तान उतावला, संविधान माथे पर...’, गुजरात में मोदी ने राहुल-कांग्रेस पर साधा निशाना

Lok Sabha Election 2024: आज भारत में कांग्रेस कमजोर हो रही है। कांग्रेस के लिए अब पाकिस्तानी नेता दुआ कर रहे हैं। शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान उतावला है।

Viren Singh
Published on: 2 May 2024 6:48 AM GMT (Updated on: 2 May 2024 7:23 AM GMT)
Lok Sabha Election 2024
X

Lok Sabha Election 2024 (सोशल मीडिया) 

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2024 के भाजपा के चुनाव प्रचार के लिए बुधवार को गुजरात पहुंचे। गुरुवार को सूबे के आनंण में पार्टी के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस द्वारा भाजपा के फर्जी वीडियो प्रसारित करने और संविधान खत्म करने सहित कई मुद्दों पर राहुल गांधी और उनकी पार्टी के अलावा इंडिया गठबंधन को घेरा। मोदी ने कहा कि कांग्रेस आज फेक फैक्ट्री यानी फर्जी माल की फैक्ट्री बन गई है। उन्होंने पूछा कि मोहब्बत की दुकान बोलकर कांग्रेस झूठ का सामान क्यों बेच रही है? लोग पूछ रहे हैं कि आखिर कांग्रेस इतनी बौखला क्यों गई है। कांग्रेस के शाहजादे आजकल माथे पर संविधान लेकर नाच रहे हैं।

60 साल था शासनकाल, 10 वर्ष रहा सेवाकाल

रैली में मोदी ने कहा कि 60 साल में कांग्रेस ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया। बैंकों पर कब्जा कर लिया और ये कहा कि बैंक गरीबों के लिए होने चाहिए। कांग्रेस सरकार 60 साल में करोड़ों गरीबों के बैंक खाते नहीं खोल पाई। मोदी ने 10 साल में 50 करोड़ से ज्यादा जनधन बैंक खाते खोल दिए। देश ने 60 साल तक कांग्रेस का राज देखा है। अब देश ने 10 साल भाजपा का सेवाकाल भी देखा है, वो शासनकाल था, ये सेवाकाल है। इसलिए पूरा देश विश्वास के साथ कर रहा है कि फिर एक बार मोदी सरकार। आज भारत में कांग्रेस कमजोर हो रही है। मजा ये है कि यहां कांग्रेस मर रही है और वहां पाकिस्तान रो रहा है। कांग्रेस के लिए अब पाकिस्तानी नेता दुआ कर रहे हैं। शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान उतावला है।

आखिर शहजादे संविधान माथे पर रखकर क्यों नाच रहे?

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 60 साल में करीब 60% ग्रामीण आबादी के पास शौचालय नहीं था। देश में 3 करोड़ ग्रामीणों को नल से जल मिला था। मगर भाजपा के 10 साल के शासन में ग्रामीण आबादी के पास शत-प्रतिशत टॉयलेट बन गए। 14 करोड़ घरों में नल से जल पहुंच रहा है। दशकों तक देश के संविधान के साथ कांग्रेस ने भांति-भांति का खिलवाड़ किया, लेकिन आज चुनाव के बीच कांग्रेस के शहजादे राहुल गांधी माथे पर संविधान रखकर नाच रहे हैं। कांग्रेस मुझे जवाब दे कि जिस संविधान को आज माथे पर रखकर नाच रहे हो, क्यों 75 साल तक हिंदुस्तान के सभी हिस्सों पर लागू क्यों नहीं किया। इस पार्टी ने कभी एससी-एसटी की परवाह नहीं की। बरसों से OBC समाज कहता रहा कि OBC कमीशन को, बक्षीपंच आयोग को संवैधानिक दर्जा मिले, कांग्रेस ने उनकी एक नहीं सुनी।

कांग्रेस ने समझा नहीं आदिवासी समाज भी है

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी समझा ही नहीं कि हमारे देश में आदिवासी समाज भी है। इतने साल तक कांग्रेस ने आदिवासियों के लिए अलग मंत्रालय तक नहीं बनाया। भाजपा सरकार ने आदिवासियों के अलग मंत्रालय और अलग बजट बनाया। सरदार साहब बहुत जल्दी चले गए, उसके कारण देश को बहुत नुकसान हुआ है। मेरे मन में है कि मैं सरदार साहब के सपने भी पूरे करने की कोशिश करूं। दशकों से कांग्रेस का सबसे बड़ा वोट बैंक माइनॉरिटी रहा है, उसमें भी मुसलमान, इस वोट बैंक को उन्होंने बहुत पाला पोसा है। जहां कांग्रेस सत्ता या विपक्ष में है, वहां अपने माइनॉरिटी वोटबैंक को साथ रखने के लिए तुष्टिकरण में और तेजी से आगे बढ़ रही है। कांग्रेस SC/ST/OBC के हक का आरक्षण अपने खास वोट बैंक को देना चाहती है। उन्होंने कहा कि ये चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, ये मोदी की गारंटी है कि धर्म के आधार पर किसी को भी SC/ST, OBC और सामान्य वर्ग के आरक्षण पर रत्ती भर भी हाथ नहीं लगाने दिया जाएगा।

कांग्रेस को मिली मोदी से तीन चुनौतियां

प्रधानमंत्री ने गुजरात में कांग्रेस को तीन चुनौती दी। उन्होंने कहा कि पहली चुनौती है कि कांग्रेस देश को लिखित में दे कि वो संविधान बदलकर धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं देगी, देश को बांटने का काम नहीं करेगी। दूसरी चुनौती है कि कांग्रेस देश को लिखित में दे कि वो SC/ST, OBC को मिलने वाले आरक्षण में सेंधमारी नहीं करेगी और मेरी उसको तीसरी चुनौती है कि कांग्रेस देश को लिखित में दे कि जिन-जिन राज्यों में उसकी सरकार है, वहां भी वो वोटबैंक की गंदी राजनीति नहीं करेगी, वहां वो बैकडोर से OBC का कोटा काटकर मुसलमानों को आरक्षण नहीं देगी।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story