×

Lok Sabha Election: 'कमजोर-अस्थिर सरकार का दुश्मन उठाते फायदा, आज आतंकियों को मारा जाता घर में घुसकर', ऋषिकेश में बोले मोदी

Lok Sabha Election 2024:मोदी गुरुवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश में भाजपा की विजय संकल्प चुनावी रैली संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हर तरह एक ही आवाज आ रही है, एक बार फिर मोदी सरकार।

Viren Singh
Published on: 11 April 2024 6:56 AM GMT (Updated on: 11 April 2024 8:11 AM GMT)
Lok Sabha Election: कमजोर-अस्थिर सरकार का दुश्मन उठाते फायदा, आज आतंकियों को मारा जाता घर में घुसकर, ऋषिकेश में बोले मोदी
X

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव प्रचार के लिए गुरुवार को देवभूमि उत्तराखंड के ऋषिकेश पहुंचें, यहां पर उहोंने भाजपा के उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार किया और लोगों से इस बार आपार समर्थन देने की अपील की। पीएम मोदी ने रैली में आए लोगों से कहा कि जब भी देश में कमजोर और अस्थिर सरकार रही हैं, तब तब दुश्मनों ने इसका फायदा उठाया और आतंकवाद ने अपने पैर फैलाएं हैं। मगर बीते 10 वर्षों से ऐसी सरकार है, जिसमें भारत को पहले की तुलना में कई गुना मजबूत कर दिया है।

उत्तराखंड में भाजपा लगाने जा रही जीत की हैट्रिक

मोदी गुरुवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश में भाजपा की विजय संकल्प चुनावी रैली संबोधित कर रहे थे। उन्होंने रैली में कहा कि कल मैं भारत के दक्षिणी छोर तमिलनाडु में था और वहां पर लोग कह रहे हैं- फिर एक बार मोदी सरकार। आज हिमालय की गोद में बाबा केदार और बद्री विशाल की चरणों में हूं और यहां भी वही गूंज है- फिर एक बार मोदी सरकार। ऋषिकेश में देवभूमि के सेवक (भाजपा प्रत्याशी) को आशीर्वाद देने आए परिवारजनों के जोश और जुनून से साफ है कि भाजपा सभी सीटों पर जीत की हैट्रिक लगाने जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में लोगों का पैसा बिचौलिये खा जाते थे। भाजपा की सरकार में यह पैसा सीधे लोगों को मिला रहा है। ये लूट मोदी ने बंद की है, इसलिए मोदी पर उनका गुस्सा सातवें आसमान पर है। अब उत्तराखंड के लोगों और युवाओं के हाथ में पैसा आ रहे है, जिससे राज्य तो विकसित हो ही रहा है, साथ में यहां का टूरिज्म भी बढ़ रहा है।

कांग्रेस विकास-विरासत की विरोधी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड को बर्बाद करना चाहती हैं। कांग्रेस विकास और विरासत दोनों की विरोधी है। कांग्रेस ने प्रभु राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए, राम मंदिर का विरोध किया, जितने अड़ंगे डालने थे डाले। इसके बाद भी राम मंदिर निर्माण वालों ने कांग्रेस के सभी गुनाहों को माफ कर दिया और उन्हें प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया, लेकिन कांग्रेस ने उसका भी बहिष्कार कर दिया। उसने प्रण लिया है, हिंदू धर्म में जो शक्ति है, उसका विनाश करेंगे। उत्तराखंड की आस्था को तबाह करने की जो साजिशें चल रही हैं, उसमें कांग्रेस की ये बातें आग में घी का काम करेंगी। उत्तराखंड की संस्कृति की रक्षा करना, हम सभी का दायित्व है। भाजपा की विकसित उत्तराखंड प्रथामिकता है।

अब आतकंवादियों को घर में घुसकर मारा जाता

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं के लिए तो पहले दिल्ली का शाही परिवार और फिर अपना परिवार ही सब कुछ है। मगर मोदी के लिए तो मेरा भारत ही मेरा परिवार है। कांग्रेस के शासन में जवानों के पास बुलेटप्रूफ जैकेट की कमी थी। दुश्मन की गोली से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं था। भाजपा सरकार में भारत में बनी बुलेटप्रूफ जैकेट सैनिक पहन रहे। आज आधुनिक रायफल से लेकर लड़ाकू विमान और विमानवाहक पोत तक देश में ही बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में मोदी की मजबूत सरकार है, इसलिए आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा जाता है। भारत का तिरंगा युद्ध क्षेत्र में भी सुरक्षा की गारंटी बन जाता है।

370 खत्म किया, तीन तलाक पर कानून लाए

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा 10 साल के कार्यकाल में 7 दशक बाद जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 निरस्त किया गया। तीन तलाक के खिलाफ काननू बना। महिलाओं को लोकसभा, विधानसभा में 33% आरक्षण मिला। सामान्य वर्ग के गरीबों को भी 10% आरक्षण मिला। आज सीमा पर आधुनिक सड़कें व आधुनिक सुरंगें बन रही हैं।

लोगों से PM ने ये काम के लिए कहा

मोदी ने कहा कि काम के लिए मेरा पल पल आपके नाम है। मोदी ने लोगों के पूछा कि मेरा एक काम है वो करोगे....लोग बोले हां। मोदी ने कहा कि यह काम कोई चुनावी काम नही है। मेरा काम है कि आप सभी लोग नवरात्रि चल रही है और रामनवमी भी आने वाली है तो आप लोग अपने गांव-गांव में मंदिरों में देवताओं के साथ प्रणाम करना है। यही मेरा काम है, क्योंकि अपने यहां देवताओं को पूजा जाता है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story