×

Rahul Gandhi: लोगों पर एक इतिहास एक भाषा थोप रही BJP, केरल में मोदी सरकार पर गरजे राहुल

Lok Sabha Election 2024: उन्होंने कहा कि हम सभी लोग की कई भाषाओं, परंपराओं और विभिन्न इतिहास को स्वीकार करते हैं। सबसे पहले यह एक बुनियादी गलतफहमी है कि भारत क्या है?

Viren Singh
Published on: 18 April 2024 10:31 AM GMT (Updated on: 18 April 2024 10:47 AM GMT)
Lok Sabha Election 2024
X

Lok Sabha Election 2024 (सोशल मीडिया) 

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए केरल के पलक्कड़ और कन्नूर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। दोनों ही रैलियों में वायनाड से उम्मीदवार एवं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने एनडीए और भाजपा पर जमकर हमला बोला, साथ ही रैली में आए लोगों के कांग्रेस के उम्मीदवार के समर्थन में वोट देने की अपील की। राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) भारत के लोगों पर एक इतिहास, एक राष्ट्र और एक भाषा थोपना चाहती है, लेकिन कांग्रे पार्टी इसकी रक्षा कर रही है।

केरल की दो चुनावी रैली संबोधित

केरल में आयोजित दो चुनावी रैलियों में राहुल गांधी ने एक भाषा औ एक राष्ट्र को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तंज सकते हुए पूछा कि कोई केरल या तमिलनाडु में कैसे आ सकता है और कह सकता है कि वहां एक भाषा होगी। कांग्रेस और यूडीएफ भारत की विविधता को स्वीकार करते हैं। हम अपने सभी लोगों की कई भाषाओं, परंपराओं और विभिन्न इतिहास को स्वीकार करते हैं, बल्कि भाजपा वह लोगों पर एक इतिहास, एक राष्ट्र और एक भाषा लोगों को पर थोपना चाहते है।

भाषा और राष्ट्र पर कांग्रेस कर रही रक्षा

उन्होंने कहा कि हम सभी लोग की कई भाषाओं, परंपराओं और विभिन्न इतिहास को स्वीकार करते हैं। सबसे पहले यह एक बुनियादी गलतफहमी है कि भारत क्या है? आप केरल, तमिलनाडु या पश्चिम बंगाल के लोगों के पास कैसे आ सकते हैं और कह सकते हैं कि एक भाषा होगी। आप केरल के प्रत्येक नागरिक का अपमान कर रहे हैं। मलयालम सिर्फ एक साधारण भाषा नहीं है; इसके अंदर केरल के लोगों का इतिहास, त्रासदी और खुशी छिपी हुई है। केरल की एक माता अपने बच्चों को इस महान भूमि का इतिहास कैसे समझा सकती है? ये राहुल ने बीजेपी वालों से पूछा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस इसी की रक्षा कर रही है।

गुलदस्ता से समझाया भारत

राहुल ने रैली में लोगों के सामने फूल का गुलदस्ता रखा और कहा कि भारत ऐसा दिखता है। हर रंग अनोखा है, और हर फूल की एक अलग अभिव्यक्ति है। कल्पना कीजिए अगर मैंने कहा कि यहां केवल सफेद फूल रहेंगे। कोई पत्तियां नहीं होंगी। भाजपा और आरएसएस यही करने की कोशिश कर रहे हैं। यह दर्शाता है कि वे भारत को नहीं समझते हैं।

मोदी अपना समय न करें बर्बाद

राहुल ने कहा कि पीएम मोदी ने हाल ही में तमिलनाडु का दौरा किया था और वे यहां कह रहे थे कि उन्हें डोसा बहुत पसंद है। मुझे भी डोसा पसंद है, लेकिन कृपया राज्य के बारे में अन्य बातें भी समझने की कोशिश करें। भारत को कभी नहीं बदला जा सकता। आप अपना समय बर्बाद कर रहे हैं, जिससे लाखों लोगों को नुकसान हो रहा है। ईडी और सीबीआई को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल करके, भाजपा हमारे देश की प्रकृति को बदलने की कोशिश कर रही है।

बेरोजागी और ऊंची कीमतों के मुद्दे मीडिया से बाहर

उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी अधिक है। चीजों की कीमतें ऊंची हैं, लेकिन मीडिया से ये मुद्दे नहीं दिख रहे हैं, क्योंकि राष्ट्रीय मीडिया पर पूरी तरह से नरेंद्र मोदी का नियंत्रण है। हमारे देश में जो भारी मात्रा में असमानता पैदा हो गई है, उसके बारे में हम क्या करने जा रहे हैं? हमारे देश में 22 लोग ऐसे हैं जिनके पास 70 करोड़ लोगों से ज्यादा संपत्ति है और भारत में 70 करोड़ लोग ऐसे भी हैं जो प्रतिदिन 100 से भी कम कमाते हैं। गरीब और मध्यम वर्ग कर चुकाता है। तंज सकते हुए कहा कि भारत का सबसे गरीब व्यक्ति अडानी के समान ही जीएसटी का भुगतान करता है, जीएसटी का पूरा पैसा अमीर लोगों के हाथ में चला जाता है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story