×

Lok Sabha Election: ‘हम चीन के इलाकों का नाम बदल दें तो’, अरुणाचल मामले पर राजनाथ का चीन को करारा जवाब

Lok Sabha Election 2024: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को पार्टी के लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के दौरान अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी निर्वाचन क्षेत्र के नामसाई में एक सार्वजनिक चुनावी बैठक की और बाद में इसको संबोधित किया।

Viren Singh
Published on: 9 April 2024 12:30 PM GMT (Updated on: 9 April 2024 12:51 PM GMT)
Lok Sabha Election 2024
X

Lok Sabha Election 2024 (सोशल मीडिया) 

Lok Sabha Election 2024: चीन भारत विरोधी साशिज रचने को लेकर अपनी हरकरतों को बाज नहीं आ रहा है। वह बार बार ऐसी हरकतें रहा है, जिसके भारत संप्रभुता खतरे में पड़ जाए, मगर सरकार भी चीनी को अपना जोरदार जवाब दे रही है और सीमा सुरक्षा को लेकर अपने पूरी तरह बता दिये हैं। हाल ही में चीन ने अरुणाचल प्रदेश के जगहों के नाम बदलने की एक सूची जारी की थी। इस सूची पर भारत सरकार ने तगड़ा पटलवार किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि क्या इसी तरह भारत द्वारा नाम बदलने से पड़ोसी देश के क्षेत्र भारत का हिस्सा बन जाएंगे? उनका यह इशारा चीन पर था। चीनी की इस हरकत पर रक्षा मंत्री ने उसकी कड़ी आलोचान की।

अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को पार्टी के लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के दौरान अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी निर्वाचन क्षेत्र के नामसाई में एक सार्वजनिक चुनावी बैठक की और बाद में इसको संबोधित किया। रक्षा मंत्री ने कहा कि क्या इसी तरह भारत द्वारा नाम बदलने से पड़ोसी देश के क्षेत्र भारत का हिस्सा बन जाएंगे। पूर्वोत्तर राज्य में 30 स्थानों के नाम बदलने के चीन की इस हरकत से जमीनी हकीकत नहीं बदलेगी। उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है।

हम पड़ोसी देशों से अच्छे संबंध चाहते, मगर कोई...

चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं चीन से पूछना चाहता हूं कि अगर हम पड़ोसी देश के विभिन्न राज्यों के नाम बदल दें, तो क्या वे हमारे क्षेत्र के हिस्से होंगे? अगर ये गतिविधियां चलती रहीं तो भारत और चीन के बीच संबंध और खराब हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत अपने सभी पड़ोसी देशों अच्छे संबंध बनाना चाहता है और जिनसे है, उसे बनाए रखा चाहता है। मगर कोई देश हमारे आत्म-सम्मान को नुकसान पहुंचाए या फिर कोशिश करेगा तो भारत उसको उचित जवाब देने की क्षमता रखता है।

चीन पहले भी कर चुका ऐसी हरकत

बता दें कि बीतों दिनों चीनी नागरिक मामलों के मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश में तथाकथित 'मानकीकृत' भौगोलिक नामों की एक सूची जारी की थी। इसमें उनसे इस राज्य के 30 स्थानों का नाम बदल दिए थे। चीनी इस हरकत पर भारत ने कड़ा विरोध भी दर्ज कराया था। इस महीने की शुरुआत में चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में कुछ जगहों का नाम बदलने को पर भारत ने मूर्खतापूर्ण करते हुए इसको खारिज कर दिया था। कहा था कि ऐसा करने से कोई वास्तविकता बदलाव नहीं आएगा। भारत का अरुणाचल प्रदेश अभिन्न अंग था, है और महेशा रहेगा। इससे पहले भी चीन साल 2023, 2021 और 2017 में ऐसी ओछी हरकत कर चुका है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story