×

Lok Sabha manifesto: जनता की राय से बनेगा लोकसभा का घोषणा पत्र

Hardoi News: भारतीय जनता पार्टी इस बार अपना घोषणा पत्र जनता की राय से तैयार करेगी। इसके लिए एक पेटी बनाई गई है जिसमें जनता अपनी राय लिखकर डालेगी।

Pulkit Sharma
Published on: 5 March 2024 10:34 AM GMT (Updated on: 5 March 2024 11:52 AM GMT)
Hardoi News
X

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल source: Newstarck 

Hardoi News: लोकसभा चुनाव की घोषणा होना मात्र बाकी है। राजनीतिक दलों ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। भारतीय जनता पार्टी व समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी है। जल्द ही लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भी हो सकता है। लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल जनता को लुभाने के लिए घोषणा पत्र तैयार कर रहे हैं। प्रत्येक चुनाव में राजनीतिक दलों द्वारा अपने-अपने घोषणा पत्र तैयार कर जनता को लुभाने की कोई भी कोर कसर बाकी नहीं रखी जाती है। हालांकि राजनीतिक दलों के घोषणा पत्र का धरातल पर कितना कार्य दिखता है यह जनता जानती है।

जानता की प्राथमिकताओं को घोषणा पत्र में किया जाएगा शामिल

भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस बार अपना घोषणा पत्र जनता की राय से तैयार करेगी। इसके लिए एक पेटी बनाई गई है जिसमें जनता अपनी राय लिखकर डालेगी। इसकी शुरुआत हरदोई सदर से विधायक और प्रदेश में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल (Excise Minister Nitin Agarwal) की आवास से हुई है। नितिन अग्रवाल ने पेटी में अपनी राय लिखकर डाली है। यह पेटी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी का कार्यकर्ता लेकर जाएँगे। जनता की राय लेंगे इसके बाद भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र तैयार होगा। हरदोई सदर से विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक मूल्य को बढ़ावा दे रही है। राष्ट्रीय नेतृत्व में घोषणा पत्र के लिए जनता से राय और सुझाव मांगे गाए है। जनता की राय के अनुसार प्राथमिकताओं को तय कर घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। नितिन अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के 7 साल पूरे हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने हरदोई के विकास को प्राथमिकता देते हुए बहुत कार्य कराए हैं। नितिन अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राज्य के राजधानी क्षेत्र में हरदोई को शामिल किया गया है।प्रयास है कि हरदोई प्रदेश के विकसित टॉप 10 में शामिल होगा।

Aakanksha Dixit

Aakanksha Dixit

Content Writer

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Next Story