×

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी आज महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में जनसभा को करेंगे संबोधित

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी रैली के दौरान केंद्रीय मंत्री सुधीर मुनगंटीवार के पक्ष में मतदान की करेंगे अपील।

Ashish Kumar Pandey
Published on: 8 April 2024 2:26 AM GMT (Updated on: 8 April 2024 9:20 AM GMT)
PM Modi
X

PM Modi   (photo: social media )

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी सोमवार को महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में चुनावी जनसभा करेंग। 2024 के लोकसभा चुनाव का प्रचार अब जोर पकड़ता जा रहा है। भाजपा की ओर से पीएम मोदी एक के बाद एक लगातार रैलियां कर रहे हैं। उन्होंने रविवार को बिहार, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में चुनावी रैली की थी। पीएम मोदी आज महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के दौरे पर जाएंगे। पीएम मोदी महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक रैली को संबोधित करेंगे। विदर्भ क्षेत्र में आने वाले चंद्रपुर लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होना है। बता दें कि लोकसभा सीटों की संख्या के हिसाब से महाराष्ट्र देश के सबसे बड़े सूबे-उत्तर प्रदेश के बाद सबसे अहम सूबा माना जाता है। यहां पांच चरणों में चुनाव कराए जाने हैं।

शिवसेना और भाजपा की नजरें 48 सीटों पर

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चंद्रपुर लोकसभा सीट से महाराष्ट्र से ही निर्वाचित केंद्रीय वन, संस्कृति और मत्स्य पालन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को अपना उम्मीदवार बनाया है। पीएम मोदी अपने चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा का समर्थन करने की अपील करेंगे। बता दें कि महाराष्ट्र की सत्ताधारी पार्टी शिवसेना के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही भाजपा ने प्रदेश की 48 लोकसभा सीटों में अधिकांश सीटें गठबंधन को मिलने का दावा किया है। वहीं प्रदेश भाजपा इकाई के नेताओं के अलावा उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत शिवसेना नेता और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी विपक्षी दलों की संभावनाओं को सिरे से खारिज किया है।



Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story