×

Priyanka Gandhi का EVM में गड़बड़ी का दावा, बोलीं- BJP नहीं जीत सकती 180 सीटें

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम में गड़बड़ी का दावा किया।

Sidheshwar Nath Pandey
Published on: 17 April 2024 1:07 PM GMT
Priyanka Gandhi
X

Priyanka Gandhi (Pic: Social Media)

Priyanka Gandhi In Saharanpur: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर (Saharanpur Lok Sabha Seat) में कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने रोड शो किया। इस रोड शो में भारी भीड़ देखने को मिली। ये रोड शो सहारनपुर लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) के प्रत्याशी इमरान मसूद (Imran Masood) के समर्थन में किया गया। दो किलोमीटर लंबा यह रोड शो जैन बाग इलाके से शुरु होकर जेबीएस इंटर कॉलेज कम्बोह से होते हुए कुतुब शेर इलाके में खत्म हुआ। कुतुब शेर सहारनपुर का मुस्लिम बाहुल्य इलाका है। इस दौरान प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi) ने भाजपा सरकार (BJP) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर ईवीएम (EVM) में गड़बड़ न हो तो बीजेपी 180 सीट भी नहीं जीत सकती। सहारनपुर में पहले चरण में मतदान होना है। 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन था। समय समाप्त होने के कुछ घंटे पहले प्रियंका गांधी ने पार्टी के लिए प्रचार किया।

EVM में गड़बड़ी का दावा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सहारनपुर रोड शो के दौरान बीजेपी पर हमला बोला। बीजेपी के अबकी बार 400 पार के नारे पर प्रियंका (Priyanka Gandhi) ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि इन्होंने कुछ गड़बड़ पहले से कर रखी है इसीलिए इन्हें पता है कि 400 पार आने वाला है। उन्होंने कहा कि अगर देश में ऐसे चुनाव हों जिसमें ईवीएम गड़बड़ न हो तो मैं दावे से कह सकती हूं कि इनके 180 सीट से भी कम आएंगे।

कंगना रनौत पर बरसीं प्रियंका (Priyanka Gandhi)

जनसभा के दौरान मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस महासचिव ने मंडी लोकसभा सीट (Mandi Lok Sabha Seat) से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के बयान पर पलटवार किया। बता दें कि कंगना रनौत ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ( Sonia Gandhi) पर टिप्पणी की थी। कंगना ने सोनिया पर बयान देते हुए कहा था कि राहुल गांधी एक "महत्तवकांक्षी मां" के पीडित हैं। इस पर आज प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने जवाब देते हुए कहा कि हम शुक्रगुजार हैं कि कंगना हमारे बारे में बात कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी को तब से गालियां दी जा रही हैं जब से उनके पिता राजीव गांधी जिंदा थे। कंगना की टिप्पणी पर उन्होंने मीडिया से कहा कि आप क्या चाहती हैं कि मैं कंगना रनौत की बकवास का जवाब दूं?

मंहगाई पर सरकार को लिया आड़े हाथों

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने रोजगार पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में सरकार ने रोजगार क्यों नहीं बढ़ाए। मोदी जी को देश का युवा, गरीब, बेरोजगार और आम आदमी महंगाई से तड़पता हुआ क्यों नहीं दिख रहा है? ये खुद कहते हैं कि नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे बड़े नेता हैं, उनके पास अपार सत्ता है। इसके बावजूद भी देश में मंहगाई आसमान पर क्यों है?

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story