×

Loksabha Elections: राहुल-अखिलेश की जनसभा ने अमेठी में बनाया माहौल, मजबूत स्थिति में केएल शर्मा

Loksabha Elections: राहुल और अखिलेश की जनसभा से अमेठी में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनता दिख रहा है। यहां भारतीय जनता पार्टी की स्मृति ईरानी की डगर काफी मुश्किल हो सकती है। अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पहले से मोर्चा संभाल रखा है।

Abhishek Mishra
Published on: 18 May 2024 4:45 AM GMT
Loksabha Elections: राहुल-अखिलेश की जनसभा ने अमेठी में बनाया माहौल, मजबूत स्थिति में केएल शर्मा
X

Amethi Loksabha Seat: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कल यानी शुक्रवार को अमेठी में संयुक्त रूप से जनसभा संबोधित की। यह चुनावी सभा गौरीगंज विधानसभा के मुसाफिरखाना क्षेत्र के नंद महर धाम मैदान में आयोजित हुई थी। राहुल और अखिलेश के साथ राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी यहां मौजूद रहे। इस जनसभा के बाद कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा की स्थिति मजबूत होती दिख रही है। जहां शुरू में स्मृति ईरानी को मजबूत माना जा रहा था वहीं अब यह कहना गलत नहीं होगा कि केएल शर्मा की राह आसान दिख रही है।

मजबूत स्थिति में दिख रही कांग्रेस

राहुल और अखिलेश की जनसभा से अमेठी में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनता दिख रहा है। यहां भारतीय जनता पार्टी की स्मृति ईरानी की डगर काफी मुश्किल हो सकती है। अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पहले से मोर्चा संभाल रखा है। जनसभा के बाद कांग्रेस के उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा काफी अच्छी स्थिति में दिख रहे हैं। शुक्रवार को हुई जनसभा में राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। यहां करीब दस हजार से अधिक लोग मौजूद रहे।

संयुक्त जनसभा से बना माहौल

नंदमहर धाम के मैदान में आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। प्रियंका गांधी भी अमेठी में लगातार डटी हुई हैं। नामांकन तक भाजपा की स्मृति ईरानी को यहां से सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा था। लेकिन प्रियंका की ताबड़तोड़ जनसभाओं और जनसंपर्क से कांग्रेस की स्थिति मजबूत होती गई। अब राहुल और अखिलेश की जनसभा के बाद अमेठी में चुनावी सरगर्मी काफी बढ़ गई है। कांग्रेस के तरफ माहौल बनता हुआ दिख रहा है। अब असल बात तो चार जून को ही पता चलेगी। बता दें कि अमेठी में बीस मई को मतदान होगा।








Abhishek Mishra

Abhishek Mishra

Correspondent

मेरा नाम अभिषेक मिश्रा है। मैं लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने हिंदुस्तान हिंदी अखबार में एक साल तक कंटेंट क्रिएशन के लिए इंटर्नशिप की है। इसके साथ मैं ब्लॉगर नेटवर्किंग साइट पर भी ब्लॉग्स लिखता हूं।

Next Story