×

Lok Sabha Election 2024: सपा के टिकट पर रामपुर से जामा मस्जिद के इमाम लड़ेंगे चुनाव, जानें उनके बारे में

Lok Sabha Election 2024: रामपुर लोकसभा सीट से दिल्ली की जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मुहीबुल्लाह नदवी का नाम सामने आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मौलाना मुहीबुल्लाह नदवी आज नामांकन दाखिल कर सकते है।

Jugul Kishor
Published on: 27 March 2024 5:55 AM GMT (Updated on: 27 March 2024 8:13 AM GMT)
Lok Sabha Election 2024
X

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मौलाना मुहीबुल्लाह नदवी (Social Media)

Lok Sabha Election 2024: सपा नेता आजम खान का गढ़ मानी जाने वाली रामपुर लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के लिए सिरदर्द बनी हुई है। आजम खान मांग कर रहे हैं कि सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) स्वयं इस सीट से चुनाव लड़ें। वहीं, समाजवादी पार्टी ने आज एक नए नाम का रामपुर की लोकसभा सीट से ऐलान कर दिया है। अब इस सीट पर दिल्ली की जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मुहीबुल्लाह नदवी (Maulana Muhibullah Nadvi) का नाम सामने आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मौलाना मुहीबुल्लाह नदवी (Maulana Muhibullah Nadvi) आज नामांकन दाखिल कर सकते है।

कौन हैं Maulana Muhibullah Nadvi?

मौलाना मुहीबुल्लाह नदवी (Maulana Muhibullah Nadvi) संसद परिसर के पास स्थित नई दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम हैं। वह बीते 15 सालों से इस मस्जिद के इमाम बने हुए हैं। मुहीबुल्लाह मूल रूप से रामपुर (Rampur) के ही रहने वाले हैं। मुहीबुल्लाह ने बीते दिनों ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। देर रात जानकारी मिलने के बाद मुहिब्बुलाह दिल्ली से रामपुर पहुंचे। वह आज बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन भरेंगे।


समझें रामपुर लोकसभा सीट का समीकरण

रामपुर लोकसभा सीट उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट मानी जाती है। साल 2014 में यहां भाजपा के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी। साल 2019 में यहां समाजवादी पार्टी के आजम खान (Aajam Khan) ने जीत दर्ज की। हालांकि, 2022 में हुए उपचुनाव में भाजपा के घनश्याम लोधी ने ये सीट अपने नाम कर ली। आपको बता दें कि रामपुर उत्तर प्रदेश की मुस्लिम बाहुल्य सीट है। बता दें कि इस बार भी भाजपा ने घनश्याम लोधी को रामपुर से टिकट दिया है।


Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story