×

Lok Sabha Election 2024: राजस्थान के पुष्कर में ‘मोदी लहर’ को जयपुर में सोनिया गांधी ने दी टक्कर

Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में आज मोदी लहर को जयपुर में कांग्रेस पार्टी से सोनिया गांधी ने बड़ी टक्कर दी। सोनिया गांधी ने लोगों को भाजपा की नीतियों के खिलाफ कई बड़े आरोप लगाएं।

Network
Newstrack Network
Published on: 6 April 2024 12:43 PM GMT
Sonia Gandhi countered Modi wave in Jaipur in Pushkar, Rajasthan
X

राजस्थान के पुष्कर में ‘मोदी लहर’ को जयपुर में सोनिया गांधी ने दी टक्कर: Photo- Social Media

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में इसबार भारतीय जनता पार्टी ने ‘मोदी की गारंटी’ के साथ ‘अब की बार 400 पार’ का नारा दिया है। बीजेपी नेम-फेस पीएम मोदी पार्टी के चुनावी नारे को धरातल में उतारने के लिए एक के बाद एक रैलियां कर रहे हैं। आज पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और गाजियाबाद में रोड शो के बाद राजस्थान में महारैली की। राजस्थान के पुष्कर जिले में आज पीएम मोदी की रैली में एक लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई। इसी के साथ राजस्थान में आज महारैली संग्राम भी देखने को मिला। राजस्थान में आज मोदी लहर को जयपुर में कांग्रेस पार्टी से सोनिया गांधी ने बड़ी टक्कर दी। सोनिया गांधी ने लोगों को भाजपा की नीतियों के खिलाफ कई बड़े आरोप लगाएं।

पुष्कर में पीएम मोदी ने कांग्रेस को बताया मुस्लिम पार्टी

राजस्थान के पुष्कर जिले में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महारैली में भाग लिया। पुष्कर के मेला मैदान में आयोजित महारैली में 1 लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ देखने को मिली। भाजपा पार्टी की पुष्कर रैली लोकसभा चुनाव के लिए खास मानी जा रही है। पीएम मोदी की इस रैली में राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के साथ राज्य के अन्य भाजपा नेताओं ने भी हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने इस रैली में चार लोकसभा सीटों के लिए चुनावी शंखनाद किया। पीएम मोदी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को मुस्लिम लीग का पत्र बताया। इसके साथ ही पीएम ने भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी के लंबे सफर पर भी बात की।

भाजपा के लिए खास है पुष्कर रैली

राजनीतिज्ञ राजस्थान में भाजपा की पुष्कर रैली को लोकसभा चुनाव के लिए चाणक्य नीति बता रहे हैं। राजस्थान में पुष्कर जिला हिंदुओं का तीर्थ स्थल भी है। पुष्कर रैली को भाजपा हिंदुत्व से जोड़कर देख रही है। यहां पीएम मोदी ने अयोध्या के श्री राममंदिर से भी वोट बैंक बनाने का प्रयास किया है। पुष्कर रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने अजमेर संभाग की चार लोकसभा सीट अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक और नागौर को ध्यान में रखकर चुनावी बिगुल बजाया है। यह जगजाहिर भी है कि भारतीय जनता पार्टी ने ‘400 पार का नारा’ हिंदू समाज से मिलने वाले वोटों के आधार पर ही दिया है। यही वजह है कि अपने भाषण में पीएम मोदी ने कांग्रेस को मुस्लिम पार्टी का टैग दे दिया। बीजेपी यहां हिंदूत्व कार्ड पर ही राजनीति कर रही है।

Photo- Social Media

पीएम मोदी का मिशन-25

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी मिशन-25 का प्लान तैयार कर रही है। राजस्थान की 25 सीटों के लिए भाजपा नेता जोर-शोर से लोकसभा चुनाव का प्रचार-प्रसार करने में जुटे हुए हैं। भाजपा के मिशन-25 के लिए पीएम मोदी आज फिर राजस्थान आ रहे हैं। इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह और पीएम मोदी ने राज्य के कोटपूतली आयोजित जनसभा में भाग लिया था। इसके बाद जयपुर की ग्रामीण सीट के प्रचार के लिए पीएम मोदी ने एलबीएस कॉलेज में जनसभा को संबोधित किया था। वहीं आज पीएम मोदी ने पुष्कर से अजमेर की जनता का ध्यान खींचा है। पीएम मोदी ने कहा कि सालों से कांग्रेस पार्टी ने यहां विकास को रोके रखा था। इनके घोषणा पत्र में आज भी मुस्लिम लीग की छाप है।

राजस्थान में महारैली संग्राम

गौरतलब है कि आज पीएम मोदी केवल राजस्थान ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भाग में भी रैली कर रहे हैं। लेकिन पीएम मोदी की राजस्थान की पुष्कर रैली सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रही है। इसकी वजह है कि आज कांग्रेस से सोनिया गांधी ने भी जयपुर में चुनाव प्रचार-प्रसार के लिए बड़ी रैली की है। जयपुर में सोनिया गांधी ने भाजपा के खिलाफ जनता को प्रभावित करने का प्रयास किया। यहां सोनिया गांधी के साथ प्रियंका गांधी और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी जनसभा में शामिल हुए। कांग्रेस ने यहां पांच लोकसभा सीटों को साधने की भरपूर कोशिश की। इसके साथ ही पार्टी ने चुनावी घोषणा पत्र भी जारी कर दिया है।

Photo- Social Media

राजस्थान में खिलेगा कमल या छपेगा पंजा ?

राजस्थान में भाजपा ने हाल ही में विधानसभा चुनाव में भारी जीत हासिल कर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। इस बार राजस्थान में मौजूदा सरकार भी बीजेपी की ही है। ऐसे में लोकसभा चुनाव में बीजेपी को काफी फायदा मिलेगा। बीजेपी को राजस्थान में मिशन-25 पूरा होने की पूरी उम्मीद है। राजस्थान में बीजेपी 25 सीटों पर क्लीन स्वीप कर सकती है। जबकि कांग्रेस का चुनावी ग्रॉफ राजस्थान में काफी नीचे गिर चुका है। हालांकि कांग्रेस एक बार फिर से राजस्थान में अपनी जड़ें मजबूत करने की कोशिश में जुटी है। मगर गठबंधन के हालात बता रहे हैं कि कांग्रेस का यहां खाता शून्य से एक सीट में ही सिमट सकता है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story