×

Lok Sabha Election: जो विरासत का सम्मान करेगा उसे दुनिया में सम्मान मिलेगा, फहेतपुर सीकरी में योगी बोले- अब मुथरा की बारी

UP Lok Sabha Election 2024: सीएम योगी कहा कि भाजपा का नारा है, सुरक्षा सबको, सुविधा सबको, तुष्टिकारण किसका नहीं। इस मुद्दे पर भाजपा सरकार बनाती है और आपके द्वार पहुंच रही है।

Viren Singh
Published on: 22 April 2024 6:55 AM GMT (Updated on: 22 April 2024 7:45 AM GMT)
UP Lok Sabha Election
X

UP Lok Sabha Election (सोशल मीडिया)  

UP Lok Sabha Election 2024: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है, अब बारी आपकी (मुथरा) है। आगरा वासियों को विकास के लिए किसी के आगे हाथ नहीं फैलना पड़ेगा, क्योंकि यहां पर एयरफोर्ट बना रहा है। आगरा भी गंगाजल का सेवन कर रहा है। हर घर नल की योजना भी लागू हो रही है। आज भारत का दुनिया में ढंका बज रहा है। जो भी अपनी विरासत का सम्मान करेगा, उसको दुनिया में सम्मान मिलेगा।

विरोधियों ने राम के अस्तित्व पर उठाए थे सवाल

सीएम योगी शनिवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी के मौजूदा सांसद राजकुमार चाहर के समर्थन में वोट मांगा। योगी ने रैली में आए हुए लोगों से पूछा कि रामनवमी के दिन भगवान राम का सूर्य तिलक होते हुए देखा होगा, लोगों ने कहा हां। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग प्रभु श्री राम के अस्तित्व को लेकर सवाल उठा रहे थे और पूछ हम से पूछ रहे थे कि क्या प्रमाण है? ये लोग बोल रहे थे कि राम और कृष्ण हुए ही नहीं। ये दल ऐसा दिखाने का प्रयास कर रहे थे कि पहले यही लोग पैदा हो गए थे। ये तो प्रधानमंत्री मोदी का प्रताप है कि इनका झूठ फेल हो गया और 500 वर्षों के बाद अयोध्या में प्रभु श्री रामलला विराजमान हुए। 500 वर्षों के बाद पहली श्रीराम जी ने अपने घर जन्मोत्सव मनाया।

पाकिस्तान में भुखमरी, भारत 4 वर्षों से मुफ्त राशन

उन्होंने कहा कि जो भी अपनी विरासत का सम्मान करेगा, उसको दुनिया में सम्मान मिलेगा। यह भारत ने साबित कर दिखाया है। विरासत का ही सम्मान है कि काशी विश्वनाथ और अयोध्या राम श्रीराम और मुथरा में श्रीकृष्ण आने वाले हैं। यह विरासत का ही सम्मान है कि किसान नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौरधी चरण सिंह को भारतरत्न मिला है। यह सारे काम मोदी के कार्यकाल में हुए हैं। मोदी सरकार में विरासत के साथ विकास पर भी काम किया जा रहा है। देश में हाईवे, एयरपोर्ट, डिफेंस कॉरिडोर, नए मेडिकल कॉजेल, आईआईटी, एम्स खोल रहे हैं। कई गरीब कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत से अलग होने के बाद आज पाकिस्तान की हालत क्या है ये सब जानते हैं? देश में भुखमरी छाई है। वहीं, भारत दुनिया के सबसे बड़े आबादी वाले देश में बीते चार वर्षों से 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन दिया जा रहा है।

इंडिया गठबंधन के लोगों ने गरीबों के खाते में डाली डकैती

योगी ने विरोधियों पर हमला बोलते हुए कहा कि ये गरीबों को खाते में डैकती डालते थे। मोदी सरकार आने के बाद यह बंद हो गया। जनधन योजना के तहत अब गरीबों के खाते में सीधे पैसे भेजे जाते हैं। एक समय था जब गरीब सर्दी में ठिठुरता था, बरसात में भूखा सो जाता है। आज 4 करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 किसानों को सम्मान निधि मिली गई। 10 करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन मिल गया। योगी ने कहा पीएम बोला है जो बच गए उन्हें इस तीसरे कार्यकाल में पूर्ण कर देंगे। इन योजनाओं का लाभ सबका साथ सबका विकास के आधार पर किया दिया जा रहा है।

विपक्षियों को वोट के लिए तरसा दीजिए

सीएम योगी कहा कि भाजपा का नारा है, सुरक्षा सबको, सुविधा सबको, तुष्टिकारण किसका नहीं। इस मुद्दे पर भाजपा सरकार बनाती है और आपके द्वार पहुंच रही है। सीएम योगी ने लोगों ने कहा कि अगर विरासत का सम्मान करते हैं तो उन लोगों को वोट के तरसा दीजिए, जिन्हों राम पर सवाल उठाए थे। उन्होंने विकास और गंगाजल के तरसाया था, उन्हें वोट के लिए तरसा दीजिए, बोल दीजिए एक वोट नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि मोदी का तीसरा कार्यकाल आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत बनाएगा, इसलिए आपका वोट भाजपा को चाहिए।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story