×

UP Lok Sabha Elections: इस चुनाव में कांग्रेस तो कुछ सालों में सपा हो जाएगी गायब, बोले राजनाथ सिंह

UP Lok Sabha Elections 2024: यूपी में भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के दौरान गुरुवार को दो चुनावी सभा को संबोधित किया। पहली रैली लखीमपुरी खीरी में की तो दूसरी रैली इटावा में संबोधित की। दोनों ही रैलियों में रक्षामंत्री विभिन्नों पर कांग्रेस और सपा पर जमकर हमला बोला।

Viren Singh
Published on: 25 April 2024 9:36 AM GMT
UP Lok Sabha Elections
X

UP Lok Sabha Elections (सोशल मीडिया) 

UP Lok Sabha Elections 2024: यूपी के लोकसभा चुनाव रण के लिए भाजपा चुनाव प्रचार अभियान तेजी से जारी है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी में कई चुनावी रैली को संबोधित किया तो रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखीमपुर खीरी में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में चुनाव प्रचार करते हुए एक जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में आए हुए लोगों के सामने भाजपा के वरिष्ट नेता राजनाथ सिंह समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर बरसे। वहीं, राजनाथ सिंह ने यूपी की इटावा में भी भाजपा की चुनावी रैली को संबोधित किया।

सपा-कांग्रेस हो जाएगी भूली बसरी पार्टी

रैली को राजनाथ सिंह ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी गायब होने वाली है तो वहीं 5-10 साल बाद लोग समाजवादी पार्टी को भूल जाएंगे। आजादी के बाद कांग्रेस ने कभी भी देश की सनातन संस्कृति के विकास के बारे में नहीं सोचा है। हमे इन विचारधार वालों से सर्कत रहने की जरूरत है। ये लोग कब क्या कर देंगे, कुछ कहा नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति रक्षा करना देश की हर सरकरा की जिम्मेदारी है, लेकिन जहां भाजपा की सरकारें तो वहीं ये जिम्मेदारी दिख रही है।

सैम पित्रोदा के बयान पर कांग्रेस को घेरा

राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया भर के बड़े अर्थशास्त्री और वित्तीय कंपनियां कह रही हैं कि मोदी सरकार 8-9 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में सफल रही है, लेकिन कांग्रेस और इंडिया गठबंधन एक अलग राग लापे हुए हैं, ये लोग कह रहे हैं कि देश में गरीबी बढ़ी है। सैम पित्रोदा के बयान पर कांग्रेस को घेते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि इनके एक इंडिया ओवरसीज़ कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा हैं, जो कांग्रेस के सलाहकार भी रह चुके हैं, कह रहे हैं कि अमेरिका में एक तरह की विरासत टैक्स व्यवस्था भारत में में भी लागू कर देना चाहिए। इस कानून में है कि अगर परिवार के मुखिया की मृत्यु हो जाती है तो उनकी 55 फीसदी संपत्ति सरकार के कब्जे में आ जाएगी और सिर्फ 45 फीसदी ही परिवार के पास रहेगी, पर राजनाथ ने कहा कि ये लोग क्या करना चाहते हैं, देश को किस दिशा में ले जाना चाहते हैं?

भाजपा जो कहती है वो करती है

उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी की है जो भारत की विरासत का सम्मान करती है और जो कह कहती है तो वह करती है। हमने कहा था कि जिस दिन हमें दोनों सदनों में बहुमत मिलेगा, हम धारा 370 खत्म कर देंगे। हमने कहा था राममंदिर बनाएंगे और वह बन रहा है। रामलला अपनी कुटिया से राजमहल में चले गए हैं। भारत में रामराज्य की शुरुआत हो गई है।

कांग्रेस को डर था चीनी भारत में घूस जाएंगे

कांग्रेस पर अपने हमले तेज करते हुए पूछा कि कांग्रेस ने भारत और चीन सीमा पर सड़कें क्यों नहीं बनाईं, क्योंकि उन्हें डर था कि चीनी भारत में घुस जाएंगे। मगर भाजपा सरकार आने पर आज हम सीमा पर तेजी से इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर रहे हैं। अगर कोई आएगा तो जरूरी जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले सेना के लिए हथियार और गोला-बारूद दूसरे देशों से आता था। आज भारत में ही बना रहा है, बल्कि यहां अन्य देशों में रक्षा सामग्री भेज रही है। इस साल अकेले हमने 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का उत्पादन किया है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story