×

UPSRTC: परिवहन निगम कर्मचारियों मंहगाई भत्ते में 11 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी, 2500 से 8 हजार तक बढ़ेगा वेतन

UPSRTC: रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश के महामंत्री गिरीश चंद्र मिश्र ने बताया की यह 11% महंगाई भत्ता जुलाई 2021 से देय था। किंतु, प्राप्त सूचना के अनुसार इसे जनवरी 2023 से स्वीकृत किया गया है।

Anant Shukla
Published on: 15 March 2023 3:40 PM GMT
UPSRTC: परिवहन निगम कर्मचारियों मंहगाई भत्ते में 11 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी, 2500 से 8 हजार तक बढ़ेगा वेतन
X
dearness allowance increase (Social Media)

UPSRTC: विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उ0प्र0 परिवहन निगम कर्मचारियों व अधिकारियों का शासन में लंबित 11% महंगाई भत्ते के भुगतान पर प्रमुख सचिव, सार्वजनिक उद्यम विभाग, उ0प्र0 शासन की अध्यक्षता में गठित "इम्पावर्ड कमेटी" की आज संपन्न बैठक में निर्णय हो गया और अब परिवहन निगम कर्मचारियों को 28% महंगाई भत्ता भुगतान किया जाएगा। अभी तक इन्हें 17% महंगाई भत्ता भुगतान किया जा रहा था। यद्यपि परिवहन निगम के कर्मचारी अभी भी राज्य कर्मचारियों से 10% कम महंगाई भत्ता प्राप्त करेंगे। क्योंकि राज्य कर्मचारियों को वर्तमान में 38% महंगाई भत्ता प्राप्त हो रहा है।

उक्त जानकारी देते हुए रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश के महामंत्री गिरीश चंद्र मिश्र ने बताया की यह 11% महंगाई भत्ता जुलाई 2021 से देय था। किंतु, प्राप्त सूचना के अनुसार इसे जनवरी 2023 से स्वीकृत किया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि शेष 10% महंगाई भत्ता निगम निदेशक मंडल से अनुमोदित कर शासन में स्वीकृति हेतु 09 मार्च 2023 को भेजा जा चुका है, जिसपर भुगतान की स्वीकृति अभी प्रतिक्षित है।

मिश्र के अनुसार इस 11% महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी से कर्मचारियों के वेतन में ₹2500 से ₹8000 तक प्रतिमाह इज़ाफ़ा होगा।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story