×

Politic: डा. दिनेश शर्मा ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा-कर्ज माफी के नाम पर कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के किसानों से धोखा किया था

Politic: कहा-कांग्रेस की पन्द्रह माह की सरकार में नहीं हुआ 2 लाख तक किसान का कर्ज माफ। कांग्रेसी वोट के लिए ढोंग करने में माहिर। आज राम पर सवाल उठाने वाले भी राम राम करने को मजबूर हैं।

Network
Report Network
Published on: 21 Oct 2023 3:24 PM GMT
Politic News
X

Politic News (Pic: Social Media)

Politic: (लखनऊ-हरदा, मध्य प्रदेश): राज्यसभा संासद व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने एक ओर जहां कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला तो वहीं पीएम मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कर्ज माफी के नाम पर किसानों के साथ धोखा किया था। मध्य प्रदेश में 15 माह की सरकार में किसान का कर्ज माफ नहीं हुआ। वायदाखिलाफी कांग्रेस की पुरानी फितरत रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी वोट के लिए ढोंग करने में माहिर है।

मोदी आज दुनिया के सबसे बडे़ नेता के रूप में उभरे हैं

चुनाव आते ही टीका लगाने व जनेऊ पहनने लगते हैं। वोट के लिए हर तरह का स्वांग कर लेते हैं। एक मंदिर में पुजारी ने राहुल गांधी को पूजा करने के बाद आशीर्वाद देने के स्थान पर मोदी जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि यदि मोदी न होते तो तुम मन्दिरों में कहीं भी दिखाई न पड़ते। डाक्टर शर्मा ने कांग्रेस पर बदले की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मात्र 15 माह की सरकार में कांग्रेस ने जनकल्याण की तमाम योजनाओं को बन्द कर दिया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दुनिया के सबसे बडे़ नेता के रूप में उभरे हैं। अभी हाल में हुई जी 20 की बैठक में सभी ने देखा कि किस प्रकार से दुनिया के ताकतवर देशों के नेता प्रधानमंत्री मोदी के पीछे चलकर महात्मा गांधी को नमन करने गए थे।

भारत को दुनिया ने कोरोना जैसे कठिन समय में भी देखा

डाक्टर शर्मा मध्य प्रदेश के टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जूना पानी में मीणा समाज के प्रतिनिधियों एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संवाद किया। टिमरनी विधानसभा के समस्त मंडल अध्यक्ष-बूथ अध्यक्ष, जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में तथा टिमरनी विधानसभा के सिराली में व्यापारियों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि बदले हुए भारत को दुनिया ने कोरोना जैसे कठिन समय में भी देखा कि जब दुनिया कराह रही थी तब भारत ने अपने व दुनिया के लिए पहली बार सबसे पहले टीका बनाया। कभी महामारियों के समय टीके के लिए दूसरों पर निर्भर रहने वाले भारत ने अपने देश व तमाम अन्य देशों के लोगों को सुरक्षित करने का कार्य किया था।

अब वही लोग राम राम कह रहे हैं-

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा में प्रत्याशी कमल का फूल होता है जबकि कांग्रेस में हाथ का पंजा आपस में लड़ता रहता है। कांग्रेस वह पार्टी है जिसने राम को काल्पनिक बताने के साथ ही रामसेतु पर भी सवाल उठाए थे। अब वही लोग राम राम कह रहे हैं जिससे उनका बेड़ा पार लग सके पर इस चुनाव में राम विरोधियों का बंटाधार होना तय है। उनकी सनातन संस्कृति के विरोध की विचारधारा देश में नहीं चल सकती है। भारत में हर व्यक्ति एक दूसरे के साथ स्नेह के भाव से रहे यही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ सबका विकास सबके लिए प्रयास का मंत्र है। उन्होंने कहा कि सभी धर्म बराबर हंै और अजान और पूजा का बराबर से महत्व है, पर देश में बाबर की तुलना प्रभु राम से नहीं की जा सकती है। तुलना महापुरुषों की होती है लुटेरों और आतंकियों की तुलना नहीं हो सकती है।

हर गांव में सिंचाई की व्यवस्था, 24 घंटे आती है बिजली-

डा. शर्मा ने कहा कि भाजपा के शासन में मध्य प्रदेश की धरती पर विकास की गंगा बही है। प्रदेश के हर गांव में सिंचाई की व्यवस्था है और 24 घंटे बिजली आती है। किसान को खेती के यंत्र उपलब्ध हैं और वह खुशहाल है। गांव-गांव में प्रधानमंत्री आवास बने दिखाई पड़ते हैं। अब हर गरीब के घर में सिलेन्डर और शौचालय की व्यवस्था है। कोरोना के बाद से सभी को राशन मिल रहा है। सरकार की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी को मिल रहा है। भाजपा सरकार ने समर्पण भाव से कार्य किया है। आधी आबादी के सशक्तीकरण के लिए 33 प्रतिशत के आरक्षण की व्यवस्था की गई है। सभी योजनाएं गरीबों के कल्याण और उत्थान के लिए संचालित की गई।

इस अवसर माव विधायक टिमरनी संजय शाह, टिमरनी विधान सभा के सह सयोजक समीर त्रिपाठी, भाजपा जिला हरदा अध्यक्ष अमर सिंह मीणा, उपाध्यक्ष मनिल शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, हरदा जिला चुनाव सय्योजक गौरी शंकर मुकाती, जिला उपाध्यक्ष जगदीश सोलंकी, मंडल अध्यक्ष मनीष मांगुले, जिला मंत्री एससी मोर्चा भागवत शाह ठोके, अध्यक्ष नगर पालिका अनीता अग्रवाल, कैलाश, अशोक बाबा, पदम पटेल, गंगा प्रसाद, अनिल राजपूत, माखन पटेल एवं विष्णु शर्मा उपस्थित रहेे। मीणा समाज के प्रतिनिधियों एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संवाद के अवसर पर भाजपा हरदा जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा, उपाध्यक्ष मनिल शर्मा, शिव नारायण मीणा, पदम सिंह मीणा, राम स्वरूप मीणा, रमेश मीणा, किशनलाल मीणा एवं शिव गोपाल मीणा उपस्थित रहे।

वहीं व्यापारियों के साथ बैठक में माव विधायक टिमरनी संजय शाह, टिमरनी विधान सभा के सह सयोजक समीर त्रिपाठी, भाजपा जिला हरदा अध्यक्ष अमर सिंह मीणा, उपाध्यक्ष मनिल शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, हरदा जिला चुनाव संयोजक गौरी शंकर मुकाती आदि उपस्थित थे।

Ashish Kumar Pandey

Ashish Kumar Pandey

Senior Content Writer

I have 17 years of work experience in the field of Journalism (Newspaper & Digital). Started my journalism career on 1 April 2005 as a sub-editor from Dainik Bhaskar Jaipur. After that, on January 1, 2008, I worked as a sub editor in I- Next News Paper (Hindi Daily) till July 31, 2009. During this I handled the responsibility of the National Desk. From August 1, 2009 to September 13, 2010, worked in Amar Ujala on National Desk and City Desk in Bareilly and Moradabad as Senior Sub Editor. From 15 September 2010 to 31 October 2011, worked as Senior Sub Editor/Senior Reporter in Hindustan newspaper Bareilly. From November 1, 2011, worked in Gwalior on the post of Chief Sub Editor in Rajasthan Patrika Hindi daily newspaper. From July 1, 2017 to January 31, 2019, worked in Patrika Dotcom Hindi Web portal, Lucknow. Worked as News Editor in Amrit Prabhat from 1 February 2019 till 31 January 2021. During my career I got opportunity to work at General Desk, Sports, City Desk and have vast experience of journalism business. Whatever responsibilities were given, I accepted it with a challenge and performed it well. My Qualifications : - ‌MA Political Science from Gorakhpur University, Gorakhpur ‌PG Diploma in Mass Communication - Guru Jamveshwar University Hisar, Haryana My Interests: Reading, writing, playing, traveling. Interest in Media: Special interest in political news and also in the field of sports, crime, health etc.

Next Story