×

MP News: पूर्व मंत्री ने किया बिरसा मुंडा की मूर्ति का अनावरण, कहा- आजादी दिलाने में दिया महत्वपूर्ण योगदान

MP News Today: पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कार्यक्रम के आरंभ में महान क्रांतिकारी बिरसा मुंडा की आदमकद मूर्ति का अनावरण कर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर नमन वंदन किया

Amar Mishra (Rewa)
Published on: 15 Nov 2022 5:23 PM GMT
Rewa News
X

पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने किया बिरसा मुंडा की मूर्ति का अनावरण

MP News: बिरसा मुंडा (Birsa Munda) ने देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान किया। अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष करने और जनजाति समाज के विकास में बिरसा मुंडा ने अहम भूमिका निभाई। उक्त विचार विधायक एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने व्यक्त किये वह जन-नायक धरती के आबा बिरसा मुंडा की जयंती पर ग्राम उकसा में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

विधायक ने बिरसा मुंडा की आदमकद मूर्ति का किया अनावरण

विधायक पटेल ने कार्यक्रम के आरंभ में महान क्रांतिकारी बिरसा मुंडा की आदमकद मूर्ति का अनावरण कर उपस्थित अतिथियों के साथ मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर नमन वंदन किया। पटेल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिन पर इस कार्यक्रम के माध्यम से जनजातीय योद्धाओं के पराक्रम को देश के सामने सही ढंग से रखा जा रहा है। भगवान बिरसा मुंडा सहित अनेक जनजातीय योद्धाओं के आजादी की लड़ाई में योगदान को देश के सामने सही ढंग से रखकर महापुरुषों के जीवन मूल्यों को आने वाली पीढ़ी को बताना होगा।

किसानों नौजवानों एवं आमजन के साथ अन्याय हो रहा : विधायक

विधायक ने कहा कि आज समाज की समरसता विरोधी ताकतें देश के इतिहास एवं संविधान को बदलना चाहती है इससे हमें सभी को सावधान रहना होगा। आज हमारे सामने महंगाई एवं बेरोजगारी की चुनौतियां है। किसानों नौजवानों एवं आमजन के साथ अन्याय हो रहा है।

राहुल गांधी देश एवं संविधान को बचाने के लिए का अलख जगाने के लिए कर रहे पदयात्रा: पटेल

पटेल ने बताया कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता सांसद राहुल गांधी देश एवं संविधान को बचाने के लिए का अलख जगाने के लिए पदयात्रा कर रहे हैं, हम सभी को जागरूक रहकर अपने हितों की रक्षा करने के लिए आगे आना होगा। आज आवश्यकता इस बात की है कि जन-जन को अच्छी शिक्षा,रोजगार एवं स्वास्थ्य मिले और आमजन सशक्त हो। इस अवसर पर अनेक ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story