×

राजगढ़ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के दामाद का निधन, रद्द किये सभी कार्यक्रम

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले एमपी के राजगढ़ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के दामाद का निधन हो गया है। बीमारी की वजह से लखनऊ में उनके दामाद की मृत्यु हुई है।

Aniket Gupta
Published on: 22 April 2024 9:10 AM GMT (Updated on: 22 April 2024 9:18 AM GMT)
राजगढ़ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के दामाद का निधन, रद्द किये सभी कार्यक्रम
X

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश की राजगढ़ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के दामाद का कल रात निधन हो गया है। दामाद के निधन की खबर मिलने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने आज के अपने सारे कार्यक्रम को रद्द कर दिया है।

जानकारी के अनुसार राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के बड़े दामाद का कैंसर की वजह से लखनऊ में निधन हो गया। दिग्विजय सिंह और उनके परिजन दामाद के अंतिम संस्कार में भाग लेने जाएंगे।

कांग्रेस प्रत्याशी ने खुद दी जानकारी


इस बात की जानकारी खुद एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स अकाउंट से एक पोस्ट के माध्यम से दिया। उन्होंंने जानकारी साझा करते हुए लिखा, "कल रात मेरे बड़े दामाद राजा रत्नाकर सिंह रामनगर का दुखद देहांत हो गया। 61 वर्ष के रत्नाकर लगभग एक साल से कैंसर से पीड़ित थे। उनके अंतिम संस्कार के लिए मैं लखनऊ में हूं। इस दुख की घड़ी में चुनाव प्रचार को विराम देकर मैं मेरी बेटी मृणालिनी और परिवारवालों के साथ हूँ। ईश्वर रत्नाकर को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें! ओम शांति!"

Aniket Gupta

Aniket Gupta

Senior Content Writer

Aniket has been associated with the journalism field for the last two years. Graduated from University of Allahabad. Currently working as Senior Content Writer in Newstrack. Aniket has also worked with Rajasthan Patrika. He Has Special interest in politics, education and local crime.

Next Story