×

Tokyo Olympics: मध्यप्रदेश के विवेक और नीलकांता ने रचा इतिहास, CM शिवराज ने 1-1 करोड़ सम्मान निधि का किया ऐलान

टोक्यो ओलंपिक(Tokyo Olympics) में देश का इतिहास रचते हुए मध्य प्रदेश के दो खिलाड़ियों विवेक सागर और नीलकांता शर्मा ने भी कमाल कर दिखाया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 5 Aug 2021 9:01 AM GMT
Indian Hockey Team defeated Germany to win the Bronze Medal in the Tokyo Olympics.
X

टोक्यो ओलंपिक (फोटो- सोशल मीडिया)

Bhopal: टोक्यो ओलंपिक(Tokyo Olympics) में इंडियन हॉकी टीम(Indian Hockey Team) ने जर्मनी को हराकर ब्रांज मेडल जीत लिया है। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इस बार ओलंपिक हॉकी में भारत का परचम फिर लहराया है। इतिहास कायम करते हुए ओलंपिक गेम्स में हॉकी में भारत को कोई पदक पूरे 41 साल बाद मिला है।

देश का इतिहास रचते हुए मध्य प्रदेश के दो खिलाड़ियों विवेक सागर और नीलकांता शर्मा ने भी कमाल कर दिखाया है। इस शानदार जीत में उपहार स्वरूप दोनों खिलाड़ियों को मध्य प्रदेश सरकार 1-1 करोड़ का इनाम देने का ऐलान किया है। राज्य मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को मैच के बाद इसकी घोषणा की।

एक-एक करोड़ रुपए की सम्मान निधि

राज्य सीएम शिवराज सिहं चौहान ने ट्वीट करते हुए कहा कि 'भारतीय पुरुष #Hockey टीम ने #Tokyo2020 में सर्वश्रेष्ठ टीमों को हराया है। इटारसी के लाल विवेक सागर टीम का हिस्सा हैं, नीलकांता शर्मा ने मध्य प्रदेश हॉकी एकेडमी से ट्रेनिंग ली है। इन दोनों खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपए की सम्मान निधि मध्य प्रदेश सरकार प्रदान करेगी।'

ऐसे में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो (Tokyo Olympics) में भारत का नाम उजागर करते हुए इतिहास रच दिया है।

जर्मनी घुटने टेकने को मजबूर

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 1980 के बाद ओलंपिक में एक बार फिर कमाल का प्रदर्शन किया है। जर्मनी की ताकतवर टीम को 5-4 से हराकर भारतीय टीम ने कांस्य पदक पर कब्जा कर लिया। ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम ने आखिरी बार 1980 में गोल्ड मेडल जीता था मगर उसके बाद टीम का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा था।

इस तरह भारतीय टीम ने 41 साल का सूखा खत्म करते हुए ओलंपिक खेल में मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की है। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में दूसरे क्वार्टर में 3-1 से पिछड़ने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने जबर्दस्त वापसी करते हुए जर्मनी को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।

भारत ने ताबड़तोड़ चार गोल दागते हुए यह मुकाबला 5-4 से जीत कर पूरे देश को जश्न मनाने का मौका दे दिया। भारतीय खिलाड़ियों के जोरदार खेल ने उस स्वर्णिम दौर की भी यादें ताजा कर दी हैं जब पूरी दुनिया के लोग भारतीय हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन के मुरीद थे।

जानकारों का मानना है कि भारतीय टीम के इस शानदार प्रदर्शन के बाद अब आने वाले दिनों में एक बार फिर भारत के बुलंदी पर पहुंचने की आस जगी है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story