×

Mumbai Accident: भयानक हादसे कांप उठी मुंबई, जुहू में तीन लोग समुद्र में हुए लापता

Mumbai News Today: मुंबई में स्थित जुहू में तीन लोगों के समुद्र में डूब गए। घटना की जानकारी पाकर एफआरटी टीम मौक पर पहुंच गई है।

Shreya
Report Shreya
Published on: 14 Jun 2022 3:38 PM GMT (Updated on: 14 Jun 2022 4:17 PM GMT)
Mirzapur News
X

Mirzapur: तालाब में नहाने गए दो सगे भाईयों की डूबने से मौत (कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Mumbai News Today: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में स्थित जुहू में तीन लोगों के समुद्र में डूबने की खबर सामने आ रही है। घटना की जानकारी मिलते ही FRT टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल हादसे की वजह से मौके पर हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

दरअसल जुहू स्थित तट पर लगातार ऐसे हादसे की खबरें आते रहती हैं। बीते दिनों समुद्र किनारे लोगों के डूबने के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने जुहू चौपाटी पर सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके तहत तट पर हूटर लगाने के साथ ही ज्वार (हाई टाइड) के दौरान लोगों पर नजर रखने के लिए 2 टॉवर बनाए जा रहे हैं। लाइफ हाड्स की संख्या बढ़ाई जा रही है। इसके अलावा संवेदनशील इलाकों में हूटर भी लगाए जाएंगे। ज्वार के दौरान इसके जरिए लोगों को समुद्र में उतरने से रोका जाएगा। मॉनसून के आने के बाद समुद्र तट और खतरनाक हो जाता है। अधिकतर हादसे मानसून के सीजन में ही रिपोर्ट किए गए हैं। ज्यादातर लोगों की मौत पानी में बहने के कारण हुई है।

जुहू के खतरनाक द्वारों को बंद करने पर विचार

बता दें कि मुंबई का जुहू तट यहां आने वाले पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय रहा है। घूमने के लिए मुंबई आनेवाले पर्यटक अक्सर जुहू घूमने आते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, औसतन रोजाना 1.5 लाख लोग रोजाना इस तट पर घूमने के लिए आते हैं। जुहू बीच पर जाने के लिए कुल 9 प्रवेश द्वार हैं, इनमें से दो काफी खतरनाक हैं, जिन्हें बंद करने पर विचार किया जा रहा है।

दोस्तों देश दुनिया से जुड़ी किसी भी खबर को सबसे पहले जानने के लिए फालो करें Google News पर करें हमें।

Shreya

Shreya

Next Story