×

Meghalaya Assembly Election 2023: 22 फरवरी से मेघालय के रण में उतरेंगे राहुल गांधी, मलकी मैदान में करेंगे रैली

Meghalaya Assembly Election 2023: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद राहुल गांधी 22 फरवरी से उत्तर- पूर्वी राज्य मेघालय में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार में उतरेंगे।

Krishna Chaudhary
Published on: 20 Feb 2023 1:17 PM GMT
Rahul Gandhi will enter the battle of Meghalaya from February 22, will rally at Malki Maidan
X

मेघालय विधानसभा चुनाव को लेकर 22 फरवरी से मलकी मैदान में राहुल गांधी करेंगे रैली: Photo- Social Media

Meghalaya Assembly Election 2023: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद राहुल गांधी 22 फरवरी से उत्तर- पूर्वी राज्य मेघालय में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार में उतरेंगे। कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राजधानी शिलॉन्ग के मलकी मैदान में राहुल कांग्रेस के उम्मीदवारों के साथ बड़ी रैली करेंगे। वहीं, कांग्रेस के एक अन्य युवा तुर्क सचिन पायलट कल यानी मंगलवार 21 फरवरी से चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी इन दिनों जम्मू कश्मीर की हसीन वादियों में बहन प्रियंका गांधी के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं।

कांग्रेस को मिली थीं सबसे अधिक सीट

2018 में हुए मेघालय विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बाकी सभी दलों से बेहतर रहा था। उसे सबसे अधिक 21 सीटें हासिल हुई थीं। लेकिन फिर भी उसे विपक्ष में बैठना पड़ा। 60 सदस्यों वाली मेघालय विधानसभा में एनपीपी को 20, बीजेपी को 2 और अन्य के खाते में 17 सीटें गई थीं। बीजेपी ने कांग्रेस को सत्ता से दूर रखने के लिए एनपीपी और अन्य दलों के साथ गठबंधन कर सरकार बना लिया औऱ कोनराड संगमा मुख्यमंत्री बने।

हालांकि, इस विधानसभा चुनाव में बीजेपी का एनपीपी से गठबंधन टूट गया है और पहली बार बीजेपी राज्य की सभी 60 सीटों पर ल़ड़ने जा रही है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस राज्य में इस बार अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद करती है ताकि वह अपने बलबूते सरकार बना सके। हालांकि, ममता बनर्जी की टीएमसी ने कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं को तोड़कर उसे कमजोर भी किया है।

कब होंगे चुनाव ?

मेघालय में नागालैंड के साथ ही 27 फरवरी को चुनाव होंगे और नतीजे 2 मार्च को आएंगे। इसी दिन त्रिपुरा के भी नतीजे आएंगे। त्रिपुरा में चुनाव 16 फरवरी को संपन्न हुआ था। बता दें कि कांग्रेस फिलहाल नॉर्थ-ईस्ट के किसी भी राज्य में पॉवर में नहीं है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story