×

सलाम बेटियों: PM मोदी के अभियान से प्रेरित होकर इन लड़कियों ने बनवाए 1500 शौचालय

By
Published on: 22 Sep 2017 8:07 AM GMT
सलाम बेटियों: PM मोदी के अभियान से प्रेरित होकर इन लड़कियों ने बनवाए 1500 शौचालय
X

लखनऊ: यूपी के सहारनपुर जिले में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर 100 लड़कियों के एक ग्रुप ने 1500 टॉयलेट बनवा दिए। लड़कियों के ग्रुप ने ये काम छह महीने में ही पूरा कर लिया। अब सहारनपुर के 11 ब्लॉक में टॉयलेट बनाने का काम पूरी तरह खत्म हो चुका है।

यह भी पढ़ें: अनोखी अमेठी: रक्षाबंधन पर बहनों ने भाईयों को बांधी राखी, तोहफे में मिले शौचालय

क्या कहना है लड़कियों का

लड़कियों का कहना है कि वो समाज से खुले में शौच करने की बुराई को जल्द से जल्द खत्म करना चाहती हैं, जिससे एक साफ और बेहतर समाज का निर्माण किया जा सके। अब ये टीम यूपी के दूसरे जिलों में भी अपने अभियान को आगे बढ़ाएंगीं।

यह भी पढ़ें: अश्विनी चौबे टीम मोदी का हिस्सा, 11 हजार शौचालय बनवाकर आए थे चर्चा में

लड़कियों ने कहा कि आमतौर पर महिलाओं या लड़कियों के साथ गलत काम या उनके साथ रेप जैसी घटनाएं शौच के समय ही हुआ करती हैं। महिलाएं इज्जत के डर से शौच के लिए सुबह तड़के या शाम ढलने के बाद जाती हैं। वो मर्द की तरह कभी भी शौच के लिए नहीं जा सकती।

यह भी पढ़ें: मालिक रहम है की सिर्फ शौचालयों के गड्ढों की निगरानी करेंगे टीचर्स

ये अंधेरा ही उनकी इज्जत जाने का कारण बन जाता है। अधितकर मामले में तो महिलाएं इज्जत की खातिर बता भी नहीं पातीं कि उनके साथ क्या हुआ है? लिहाजा उनके ग्रुप ने अब अन्य जिलों में भी गांवों में शौचालय बनाने की बीड़ा उठाया है।

Next Story