×

Weird News: ऐसा देश जहां शादी के दौरान दूल्हे को उल्टा लटका कर होती है पिटाई, जाने ये अनोखी परम्परा

Ajab Gajab News: साउथ कोरिया में शादी से समय दूल्हे को पीटा जाता है। क्योंकि उसे अपनी मर्दानगी साबित करनी होती है। वह कितनी चीजे सहन कर सकता है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 7 Nov 2022 12:46 PM GMT
South Korea Wedding Unknown Fact
X

South Korea Wedding Unknown Fact(photo-social media)

Ajab Gajab News: हर देश में शादियों के अपने अलग रीती रिवाज है। क्योंकि यह नियम पहले से बनाए गए है और सभी लोग इसका पालन भी करते हैं। हालंकि आज के समय में ऐसा कम होता है कि सभी लोग नियमों का पालन करे। धीरे-धीरे लोग अपने कल्चर को भूलते जा रहे हैं। जैसे भारतीय लोग विदेशी कल्चर को ज्यादा फॉलो करते हैं। सबकी एक अपनी खास परम्परा होती है। जैसे भारत में जूते चुराने की रस्म होती है। वहीं इस रिवाज को कोई अन्य देश के लोग सुनेगे तो सोच में पड़ जाएंगे कि यह केसा रिवाज है। इस दुनिया में सबका अपना-अपना कल्चर है। चलिए जानते हैं एक ऐसे रिवाज के बारे में जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

साउथ कोरिया का एक ऐसा रिवाज, जिसमें की जाती है दूल्हे की धुलाई, जाने वजह

साउथ कोरिया में शादी से समय दूल्हे को पीटा जाता है। क्योंकि उसे अपनी मर्दानगी साबित करनी होती है। वह कितनी चीजे सहन कर सकता है। साउथ कोरिया में शादी के बाद लड़के को लकड़ी से बांध दिया जाता है और उल्टा लटका दिया जाता है। इसके बाद लड़के के तलवों पर डंडे से मारा जाता है। इसके अलावा लड़के को जूते से भी मारा जाता है। इस परम्परा को करने से यह पता लगता है कि लड़का लड़की के लायक है या नहीं मतलब वह इसकी रक्षा कर पाएगा या नहीं, जो व्यक्ति इस मार को सहन कर लेता है वह पास हो जाता है।

इस रस्म को वहां के लोग बहुत मानते हैं। दूल्हे के दोस्त ही उसे उल्टा लटका ते हैं। यहां पर एक और मान्यता है कि यहां शादी में जितने ज्यादा लोग आते हैं। उतना ही उनका रुतबा बढ़ता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं कि उनके शादी में आने वाले कम लोग होते हैं। ऐसे में वह शादी के समय पैसे देकर मेहमान बुलाते हैं। ताकि लोगों को लगे कि यह बहुत फेमस है और इनके काफी ज्यादा दोस्त और रिश्तेदार है। वहीं इंडिया में जितने कम लोग आते हैं उतना ही लोगों को अच्छा लगता है।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story