×

Diwali 2022: इस दिवाली कुछ नया सोचें, कुछ नया करें, पृथ्वीपुर अभ्युदय समिति की अपील

Diwali 2022: पृथ्वीपुर अभ्युदय समिति एक स्वंयसेवी गैर सरकारी संस्था है जो गाँवों और कस्बों के टिकाऊ विकास को समर्पित है।

Network
Report Network
Published on: 23 Oct 2022 11:58 AM GMT
Diwali 2022
X

पृथ्वीपुर अभ्युदय समिति ने दिवाली पर कुछ नया करने की अपील की

Diwali 2022: पृथ्वीपुर अभ्युदय समिति एक स्वंयसेवी गैर सरकारी संस्था है जो गाँवों और कस्बों के टिकाऊ विकास को समर्पित है। यह गरीब और बदहाल लोगों बच्चों तथा युवाओं की शिक्षा, क्षमता वृद्धि एवं बेहतर जीवन स्थिति के लिए किये जा रहे प्रयासों एवं संघर्षो को यथा शक्ति समर्थन करती है। लोगों के अच्छे कामों के प्रति वर्ष सम्मानित करती है, ताकि दूसरे लोगों में भी अच्छे कामों के लिए प्रेरणा मिले। संस्था चार वार्षिक सम्मान तथा छात्रवृत्ति भी देती है।

पृथ्वीपुर अभ्युदय समिति ने एक ग्रामीण लड़की की पढ़ाई में 4 वर्ष 3 हजार प्रति वर्ष स्कूल फीस में मदद की। आज यह छात्रा इटावा में नर्स का कोर्स कर रही है। शायद इस मदद के बिना उसकी पढ़ाई आगे बढ़ने से रुक जाती। पृथ्वीपुर अभ्युदय समिति (www.prithvipur.org) प्रति वर्ष कुछ जरूरतमंद बच्चों की फीस के लिए 1000/ से 4000/ तक की छोटी राशि भागीदारी फेलोशिप के तौर पर सहयोग करती है। पिछले वर्ष डा. धीरज कुमार सिंह, नोएडा ने रूपये 40,000/ का सहयोग अपने स्वर्गीय पिता और ससुर की स्मृति में किया था। इसी तरह परामर्श संस्था ने रूपये 10,000/ का सहयोग किया था। अन्य मित्रों के सहयोग से संस्था ने परीक्षा करा कर कुल 20 मेधावी और जरुरत मंद बच्चों की शिक्षा में करीब रूपये 75,000/ की भागीदारी की। इसके अतिरिक्त संस्था 5-6 अलग-अलग आयु वर्ग के कर्मवीरों को प्रतिवर्ष संस्था के वार्षिक समारोह में सम्मानित करती है।

संस्था का उद्देश्य है कि प्रतिवर्ष हम एक जिले में 100-1000 बच्चों एवं युवाओं की शिक्षा तथा सहभागिता के लिए भागीदारी कर सकें। संस्था ने कहा है कि आपका सहयोग, समर्थन और सदस्यता का आवाहन है। इस दिवाली कुछ नया सोचें, कुछ नया करें। अपने बाहर की दुनिया के साथ जीना भी एक सुखद अनुभव लाता है। शामिल होकर देखिये तो सही।

संस्था के लिए धन की व्यवस्था मोटे तौर पर निजी भागीदारी, जन सहयोग एवं दान आदि से की जाती है। बहुत आवश्यक होने पर ही सरकारी या देशी विदेशी परियोजना देने वाली संस्थाओ द्वारा समर्थित योजनाओ के लिए प्रयास किया जायेगा या ऐसी परियोजनाओं को संचालित किया जायेगा।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story