×

Nail Polish can Be Dangerous: ज़्यादा नेल पोलिश लगाना हो सकता है खतरनाक, जानिए कैसे आपको पहुँचायेगा ये नुकसान

Nail Polish can Be Dangerous: नेल पॉलिश में कई तरह के हानिकारक केमिकल्स मिले होते हैं जो आपमें कई तरह के हेल्थ इश्यूज ला सकते हैं। आइए जानते हैं ये आपके लिए कितना खतरनाक हो सकता है।

Shweta Srivastava
Published on: 10 Jan 2024 9:00 AM GMT (Updated on: 10 Jan 2024 9:00 AM GMT)
Nail Polish can Be Dangerous
X

Nail Polish can Be Dangerous (Image Credit-Social Media)

Nail Polish can Be Dangerous: अगर आपको भी अपने नाखूनों पर नए नए कलर लगाने का शौक है तो आपको बता दें कि ये आपको काफी परेशानी में डाल सकता है। दरअसल ये आपकी हेल्थ को काफी नुकसान पंहुचा सकता है। ऐसा हम बस यूँ ही नहीं कह रहे बल्कि एक्सपर्ट्स भी इस बात से सहमत हैं।

नेल पोलिश लगाना हो सकता है खतरनाक

नेल पॉलिश में कई खतरनाक रसायन डाले जाते हैं जिनमे फॉर्मल्डीहाइड, टोलून और डाइब्यूटाइल फ़्थैलेट शामिल हैं। ये सभी केमिकल बेहद खतरनाक होते हैं। वहीँ इन्हे लगातार इस्तेमाल करने से आपको स्किन लर्जी, सूजन और रेडनेस हो सकती है। इसके अलावा आपको और भी कई तरह की समस्याएं हो सकतीं हैं।


इसके अलावा नेल पॉलिश रिमूवर भी आपको काफी ज़्यादा नुकसान पंहुचा सकता है।


इसमें काफी ज़्यादा केमिकल्स होते हैं इसका उपयोग करने से आपकी स्किन काफी रूखी और सूखी हो सकती है वहीँ त्वचा का प्राकृतिक आयल ख़त्म होने से आपको इंफेक्शन होने और बैक्टीरिया का खतरा बढ़ जाता है।


नेल पोलिश में पड़ा ट्राइफेनिल फॉस्फेट आपके फेफड़ों के लिए काफी नुकसान पंहुचा सकता है।


इससे फेफड़ों में सूजन आ सकती है। जिससे साँस लेने में काफी ज़्यादा परेशानी होती है। वहीँ लापरवाही करने पर दमा भी हो सकता है।


गर्भवती महिलाओं को नेल पॉलिश बिलकुल भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि ये न सिर्फ उनके स्वास्थ के लिए बल्कि उनके गर्भ में पल रहे शिशु के लिए भी नुकसान पहुंचा सकता है। जिससे उन्हें जन्मजात विकार उत्पन्न हो सकता है।


गर्भवती महिलाओं के लिए नेल पॉलिश में पड़े केमिकल्स बाकि महिलाओं से भी काफी ज़्यादा नुकसान पहुंचते हैं। जो उन्हें जीवन भर की दिक्कत दे सकते हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story