×

Jalaun News: नरेश उत्तम बोले, किसानों की लड़ाई कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेंगे

समाजवादी पार्टी की किसान नौजवान पटेल यात्रा का जोरदार स्वागत

Afsar Haq
Published on: 10 Oct 2021 1:44 PM GMT
Naresh Uttam
X

सभा को संबोधित करते हुए सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम (फोटो-न्यूजट्रैक)

Jalaun News: उत्तर प्रदेश में किसानों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ समाजवादी पार्टी (Naresh Uttam Patel Samajwadi Party) कंधे से कंधा मिलाकर उनकी लड़ाई लड़ेगी। 12 सितंबर से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विजय यात्रा (Akhilesh Yadav Vijay Yatra) निकालकर इसकी शुरुआत बुंदेलखंड की धरती से करेंगे, जिस की तैयारी के लिए कार्यकर्ता जी जान से जुटें। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के सामने पटेल पाल ब्राह्मण मुस्लिम्स समाज के लोगों ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की सदस्यता ग्रहण की।

नरेश उत्तम पटेल का बयान (Naresh Uttam Patel Ka Bayan)

जालौन के एट कस्बे में पहुंची समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party Naresh Uttam Patel) की किसान नौजवान पटेल यात्रा का समाजवादी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। अपने स्वागत समारोह में समाजवादी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए तरह-तरह के वादे किए, लेकिन किसान की आय तो नहीं बढ़ी डीजल और पेट्रोल रसोई गैस के दाम प्रतिदन बढ़ती जा रहे हैं, जिससे किसान परेशान एवं कर्ज में डूब कर आत्महत्या करता जा रहा है। दूसरी ओर केंद्र सरकार ने किसानों के ऊपर तीन काले कानून लागू करके उनकी हालत और खराब कर दी है। प्रदेश में जंगलराज कायम है हत्या, लूट, बलात्कार, गैंगरेप, डकैती, चोरी जैसी घटनाएं दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं।

श्री पटेल ने कहा प्रदेश की जनता अपने को सुरक्षित महसूस तक नहीं कर पा रही है वहीं पुलिस के भी अत्याचार जनता के ऊपर दिन पर दिन बढ़ रहे हैं। बढ़ती हुई महंगाई से जनता त्रस्त हो गई है। प्रदेश की जनता अब उत्तर प्रदेश में बदलाव चाहती है।

उन्होंने कहा कि आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता एकजुट होकर समाजवादी द्वारा घोषित प्रत्याशियों को विजय बनाने का काम करें और अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का काम करें।

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि बुंदेलखंड की धरती से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विजय रथ यात्रा शुरुआत कर रहे हैं जो 12 सितंबर को जालौन सीमा में प्रवेश करेगी। इसके लिए कार्यकर्ता जी जान से यात्रा को सफल बनाने में आज से ही जुट जाएं। सभा का संचालन पूर्व नगर अध्यक्ष रिंकू जैन ने किया। इस दौरान विनोद चतुर्वेदी, पूर्व सदर विधायक पूर्व प्रत्याशी महेंद्र कठेरिया, राघवेंद्र यादव, ऋषभ यादव, सैफी हक, सिराज अली, लड़ांछू यादव, गाजेंद सहित सैकड़ों की तादाद में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story