×

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह पंजाब पुलिस को चकमा देकर फरार, अब तक 78 गिरफ्तार...सर्च अभियान तेज

Amritpal Singh News: खालिस्तानी समर्थक और 'वारिस पंजाब दे' के मुखिया अमृतपाल सिंह को उसके साथियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। राज्य में इंटरनेट सेवाएं बंद हैं।

Aman Kumar Singh
Published on: 18 March 2023 3:59 PM GMT (Updated on: 18 March 2023 10:57 PM GMT)
Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह पंजाब पुलिस को चकमा देकर फरार, अब तक 78 गिरफ्तार...सर्च अभियान तेज
X
अमृतपाल सिंह अपने साथियों के साथ (Social Media)

Amritpal Singh News: खालिस्तानी कट्टरपंथी और उपदेशक तथा 'वारिस पंजाब दे' (Waris Punjab De) के मुखिया अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी की खबरों के बीच पंजाब पुलिस (Punjab Police) के बयान चौंका दिया। पंजाब पुलिस की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि अमृतपाल सिंह चकमा देकर फरार हो गया है। जिसके बाद वारिस पंजाब दे के खिलाफ राज्य में बड़ा ऑपरेशन शुरू किया गया है। जिसके तहत संगठन के 78 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इस बयान में पंजाब पुलिस ने ये भी कहा कि इस संगठन के चीफ अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस ने ये भी बताया कि, अमृतपाल के गुर्गों से 8 राइफल, एक रिवाल्वर और कुछ अन्य तेज धारदार हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि, उसके साथ लवप्रीत तूफान और रंजीत सिंह भी फरार हो गए हैं। अमृतपाल के फाइनेंसर दलजीत कलासी को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया है।

पंजाब में इंटरनेट सेवा बंद, धारा- 144 भी लगा

खालिस्तान समर्थक और कट्टरपंथी सिख संगठन 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पंजाब पुलिस ने 'वारिस पंजाब दे' (Waris Punjab De) के मुखिया अमृतपाल समेत उसके कई साथियों को नकौदर के पास से हिरासत में लिया थ। जिसके बाद पंजाब में रविवार रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई। कई जगहों पर धारा- 144 भी लगाया गया।

जानकारी के मुताबिक, जालंधर के पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल (Kuldeep Chahal) ने खुद इस ऑपरेशन की अगुवाई कर रहे थे। उनके साथ 8 जिलों की पुलिस फोर्स थी। बताया जा रहा है कि जल्द अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अमन-शांति कायम रहने और किसी प्रकार की अफवाह न फैले इसे देखते हुए राज्य में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि अमृतपाल जालंधर में महेतपुर से मसलियां रोड स्थित बुलंदपुरी गुरुद्वारा साहिब के भीतर छिपा था। यहां उसके कुछ हथियारबंद साथी भी मौजूद थे।

हथियार और गाड़ियां बरामद

इस दौरान पुलिस ने गिरफ्तार लोगों से हथियार और दो गाड़ियां बरामद की हैं। अमृतपाल सिंह के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। जिसमें दो मामले तो हेट स्पीच के संबंधित है। जानकारी के अनुसार, धर्मकोट के नजदीक महितपुर थाने के पास पुलिस ने ये 6 गिरफ्तारियां की है।

पुलिस ने गिरफ्तारी का बना लिया था प्लान

अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) की गिरफ्तारी का प्लान पुलिस ने पहले ही तैयार कर रखा था। शनिवार को उसका जालंधर के शाहकोट मलसियां में खालसा वहीर के गुरुद्वारे में एक कार्यक्रम था। वह अपने काफिले के साथ दोपहर 1 बजे के करीब जैसे ही जालंधर के मैहतपुर कस्बे के नजदीक पहुंचा, पहले से मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने उसे घेर लिया। काफिले में दो गाड़ी आगे और अमृतपाल की मर्सिडीज आखिरी यानी तीसरे नंबर पर थी। पुलिस को देखते ही उसके ड्राइवर ने गाड़ी मोड़ ली और भाग गया। उसके काफिले में शामिल दो गाड़ियों से पुलिस ने कई हथियार बरामद किए हैं।

100 पुलिसकर्मियों की टीम अमृतपाल के पीछे

भारत के खिलाफ जहर उगलने वाला कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह की कार के पीछे 100 पुलिसकर्मियों की टीम लगी हुई थी। उसके कार में बैठकर भागते हुए का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में अमृतपाल गाड़ी की अगली सीट पर बैठा हुआ नजर आ रहा है और समर्थकों से एकत्रित होने की अपील कर रहा है।

पिछले महीने पुलिस थाना पर किया था हमला

गौरतलब है कि, पिछले महीने ही अमृतपाल सिंह औऱ उनके साथियों ने पंजाब के अजनाला में हथियारों से लैस होकर थाने पर हमला बोल दिया था। अमृतपाल समर्थकों ने अपहरण और दंगों के आरोपियों में से एक 'तूफान' की रिहाई के लिए पुलिस स्टेशन पर धावा बोला था। इस दौरान 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। उसी वक़्त अमृतपाल सुर्ख़ियों में आया था।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story