×

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ पूर्व RBI गवर्नर रघुराम राजन

Bharat Jodo Yatra: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन आज बुधवार 14 दिसंबर 2022 को सुबह राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए।

Jugul Kishor
Published on: 14 Dec 2022 4:04 AM GMT (Updated on: 14 Dec 2022 4:09 AM GMT)
Ex RBI governor Raghuram Rajan joins Rahul Gandhi at Bharat Jodo Yatra
X

Ex RBI governor Raghuram Rajan join Rahul Gandhi at Bharat Jodo Yatra (Pic: Social Media)

Bharat Jodo Yatra: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन आज बुधवार 14 दिसंबर 2022 को सुबह राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। जो वर्तमान में राजस्थान से होकर गुजर रही है। एक वीडियो में, पूर्व आरबीआई गवर्नर को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और सचिन पायलट के भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे हैं। पैदल मार्च आज सुबह राजस्थान के सवाई माधोपुर के भदोती से शुरू हुई है। अब तक कई राजनेताओं, फिल्मी हस्तियों, कार्यकर्ताओं और पूर्व नौकरशाहों ने भारत जोड़ो यात्रा में भाग लिया है।

कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा कि भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ में कदम मिलाते आरबीआई के गवर्नर रघुराम राजन। नफ़रत के खिलाफ देश जोड़ने के लिए खड़े होने वालों की बढ़ती संख्या बताती है कि- हम होंगे कामयाब।

राहुल गांधी ने 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआद की है। भारत जोड़ो यात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश को कवर कर चुकी है। यह फरवरी 2023 की शुरुआत में जम्मू और कश्मीर में समाप्त होगी। 150 दिनों की इस यात्रा में 3570 किलो मीटर की दूरी पैदल तय की जाएगी। भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में 17 दिनों तक चलेगी। इसमें झालावाड़, कोटा बूंदी, सवाई, माधौपुर, दौसा, और अलवर जिले से होते हुए 500 किलो मीटर की दूरी तय की जाएगी। इसके भाद में भारत जोड़ो यात्रा 21 दिसंबर को हरियाणा में प्रवेश करेगी।

एआईसीसी के महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार को कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने के मौके पर कांग्रेस शुक्रवार को जयपुर में एक संगीत कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिसमें गायिका सुनिधि चौहान लाइव परफॉर्म करेंगी।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story