×

Sikkim Avalanche: सिक्किम के नाथुला में भीषण हिमस्खलन, बर्फ में दबी कई जिंदगियां...PM मोदी ने जताया दुख

Sikkim Avalanche: सिक्किम के पर्यटन स्थल त्सोमगो झील के पास 04 अप्रैल को हिमस्खलन हुआ। जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई गंभीर घायल हैं। बर्फ में फंसे पर्यटकों को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Aman Kumar Singh
Published on: 4 April 2023 7:55 PM GMT (Updated on: 4 April 2023 8:08 PM GMT)
Sikkim Avalanche: सिक्किम के नाथुला में भीषण हिमस्खलन, बर्फ में दबी कई जिंदगियां...PM मोदी ने जताया दुख
X
सिक्किम में हिमस्खलन के बाद का नजारा (Social Media)

Sikkim Avalanche: पूर्वी सिक्किम के नाथुला में मंगलवार (04 अप्रैल) को त्सोमगो झील (Tsomgo Lake) के पास बर्फीला तूफान आया। जिसमें सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर घायल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हिमस्खलन (Avalanche) में 150 से ज्यादा लोग बर्फ में फंस गए। जानकारी के अनुसार, ये एवलांच 15वें माइलस्टोन पर आया। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। ये इस क्षेत्र का फेमस टूरिस्ट प्लेस है।

हिमस्खलन जहां आया वो क्षेत्र नाथुला दर्रा का है। जो चीन से लगी सीमा पर स्थित है। ये पूरा क्षेत्र अपनी मनोरम सुंदरता के लिए जाना जाता है। पर्यटकों के लिए ये प्रमुख आकर्षण केंद्र है। आपको बता दें, यह देश के हिमालयी क्षेत्र के सर्वाधिक महत्वपूर्ण दर्रो में से एक है। गंगटोक से यहां की दूरी 55 किलोमीटर के आसपास है।

हिमस्खलन में 150 से ज्यादा लोग फंसे

पूर्वी सिक्किम (East Sikkim) के नाथुला में त्सोमगो झील के पास अचानक बर्फीला तूफान (snow storm) आया। इसकी जद में कई लोग आ गए। अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई घायल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हिमस्खलन में 150 से ज्यादा लोग बर्फ में फंस गए। एनडीआरएफ (NDRF) ने बताया है कि गंगटोक डीएम से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सभी पर्यटकों और वाहनों का पता कर लिया गया है। फ़िलहाल ऑपरेशन बंद कर दिया गया है। NDRF टीम की और जरूरत नहीं है। रेस्क्यू में बचाए गए पर्यटकों की जानकारी बाद में साझा की जाएगी। 12 पर्यटकों का सोचागंग में इलाज जारी है।

मरने वालों में कौन-कौन?

ख़बरों के मुताबिक, मरने वालों में 5 पुरुष, 1 महिला और एक बच्चा शामिल है। हिमस्खलन के बाद घायलों को गंगटोक के STNM अस्पताल और सेंट्रल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 7 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा मंगलवार दोपहर 12 बजकर 20 मिनट के करीब आया था।

PM मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा ट्वीट कर कहा गया है कि, 'सिक्किम में हुए हिमस्खलन से परेशान हूं। मेरी संवेदना उन लोगों के प्रति है, जिन्होंने अपनों को खोया है। मुझे उम्मीद है कि घायल जल्द ही ठीक हो जाएंगे। प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दी जा रही है।'

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story