×

Indian in UK Marathon: UK मैराथन में भारतीय नारी का कमाल! साड़ी में दौड़ी 42.5 की रेस

Indian in UK Marathon: UK के मैराथन में भारत की उड़ीसा से एक भारतीय महिला ने कमाल कर दिखाया है। उड़िया महिला यूके में रहती है उसने साड़ी पहनकर ब्रिटेन की दूसरी सबसे बड़ी मैराथन 2023 में न ही सिर्फ पार्टिसिपेट किया बल्कि मेडल भी जीता है।

Yachana Jaiswal
Published on: 20 April 2023 12:32 PM GMT

Indian in UK Marathon: यूनाइटेड किंगडम, ब्रिटेन में एक भारतीय नारी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया जा रहा है। लोग महिला की तारीफ़ कर रहे है। बताया जा रहा है की ब्रिटेन की दूसरी सबसे बड़ी मैराथन मैनचेस्टर 2023 में भारत की उड़ीसा की एक महिला ने साड़ी पहनकर दौड़कर लगाई है। महिला की तस्वीर और वीडियो ट्विटर समेत सभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कौन है साड़ी में दौड़ लगाने वाली महिला

एक महिला ने संबलपुरी साड़ी पहनकर मैनचेस्टर में 42.5 किलोमीटर की मैराथन में दौड़ लगाई। यह ब्रिटेन का दूसरा सबसे बड़ा मैनचेस्टर मैराथन 2023 था, सुंदर सी लाल साड़ी और नारंगी स्नीकर्स पहन कर 41 वर्षीय मधुस्मिता जेना दास ने 4 घंटे, 50 मिनट में अपनी मैराथन रेस पूरी की। एक ट्विटर यूजर्स ने तस्वीरें साझा की है। जिसमें जेना दास अन्य प्रतिभागियों के साथ मैराथन में दौड़ती दिख रही है। 41 वर्षीय मधुस्मिता जेना दास ने 42.5 किलोमीटर की दौड़ को 4 घंटे, 50 मिनट में पूरा करके मेडल भी जीता है।

संबलपुर एक विशिष्ट समावेशी सांस्कृतिक पहचान है, जो सदियों से सह-अस्तित्व वाले आदिवासी और लोक समुदायों के मजबूत जुड़ाव को प्रदर्शित करती है। फ्रेंड्स ऑफ इंडिया सोसाइटी इंटल यूके’ के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने मैराथन का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह साड़ी में आराम से दौड़ती दिख रही है और उनके दोस्त और परिवार वाले उनको प्रोत्साहित कर रहे है। ट्वीट में लिखा, ‘गर्व से अपनी भारतीय विरासत को प्रदर्शित करते हुए मधुस्मिता जेना संबलपुरी साड़ी में मैनचेस्टर मैराथन 2023 में दौड़ रही है।"

मधुस्मिता ने दुनिया भर में कई मैराथन और अल्ट्रा-मैराथन में भाग ले चुकी है। अपनी नवीनतम उपलब्धि के साथ जेना ने यूके में उड़िया समुदाय को गौरवान्वित है। कई लोगों ने ओडिशा की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करने के लिए उनकी तारीफे की है।

ट्विटर पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'प्राउड मोमेंट.. बहुत बढ़िया भारतीय नारी। दूसरे ने कहा, ‘वाह कितनी प्यारी तस्वीर है। हमें अपनी संस्कृति दुनिया को इस तरह दिखानी चाहिए, जो विदेशी पोशाक पहनने के लिए तैयार है, कृपया इनसे सीखें।

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Next Story