×

धूम्रपान कर अपनी सेहत खराब कर रहा है ये व्यक्ति, एक साथ पी रहा है 15 सिगरेट.. वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं एक व्यक्ति ने हाथ में एक साथ 15 सिगरेट पकड़ी हैं और वह इन 15 सिगरेट को मजे से पी रहा है।

Anjali Soni
Written By Anjali Soni
Published on: 21 Sep 2022 12:50 PM GMT
X

सब जानते हैं कि धूम्रपान और नशा हमारी सेहत के लिए कितना हानिकारक होता है। ये सब जानते हुए भी कुछ लोग इसका सेवन करते हैं। कुछ डिप्रेशन की वजह से करते हैं तो कुछ शौक के लिए इस गंदी चीज को अपनी आदत बना लेते हैं। और फिर यह आदत वह चाह कर भी नहीं छोड़ सकते हैं। चाहे उन्हें मौत से मिलना ही क्यों ना पड़े। कुछ व्यक्ति इस धूम्रपान और नशे को पॉजिटिव बताते है तो कुछ नेगेटिव। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही धूम्रपान का वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो में एक व्यक्ति पी रहा है 15 सिगरेट

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं एक व्यक्ति ने हाथ में एक साथ 15 सिगरेट पकड़ी हैं और वह इन 15 सिगरेट को मजे से पी रहा है। वीडियो में वह बहुत सारे लोगों के बीच बैठा है और उसने अजीब कपडे पहने हैं अपनी दाढ़ी भी बढ़ा रखी है। इस व्यक्ति ने सिगरेट को अलग अंदाज में पकड़ा हुआ है। और उसके चेहरे पर मुस्कान भी झलक रहीं है।

यूजर्स ने बताएं अपने विचार

इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर Sk.Majhar ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है। अब तक इस वीडियो को मिलियन व्यूज और लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं कुछ यूजर्स इस वीडियो को मजेदार बता रहे हैं तो कुछ बुरा भी, कई ऐसे लोग है जो इस व्यक्ति के सिगरेट पिने के अंदाज को बेहद पसंद कर रहे हैं। तो कुछ ने कहा कि इस वीडियो के जरिए लोगों को धूम्रपान करने का मन करेगा और उस व्यकति को भी इतनी सिगरेट नहीं पीनी चाहिए और जो लोग उस के पास बैठे है उन्हें भी इसकी दुआ नुकसान पहुंचा रही है।

Anjali Soni

Anjali Soni

Next Story