×

Asian Games 2023: भारत के हिस्से में एक और गोल्ड "पारुल चौधरी" ने जीता, 5000 मीटर रेस में भारतीय ने रचा इतिहास

Asian Games 2023: एशियन गेम्स के दसवें दिन का प्रतिस्पर्धा जारी है। भारत ने एशियन गेम्स में अबतक 64 मेडल जीता है।

Yachana Jaiswal
Published on: 3 Oct 2023 12:30 PM GMT (Updated on: 3 Oct 2023 1:23 PM GMT)
Asian Games 2023: भारत के हिस्से में एक और गोल्ड पारुल चौधरी ने जीता, 5000 मीटर रेस में भारतीय ने रचा इतिहास
X

Asian Games 2023 Gold Medalist (Pic Credit-Social Media)

Asian Games 2023: एशियाई खेल 2023 में एथलेटिक्स में भारत का दबदबा जारी है। भारत की पारुल चौधरी ने एशियाई खेल 2023 (Asian Games 2023) में महिलाओं की 5000 मीटर में स्वर्ण पदक(Gold Medal) जीता। विट्टा रामराज ने महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक(Bronze Medal) जीता है। इससे पहले, भारत ने स्क्वैश(Squash )में तीन पदक पक्के कर लिए थे - सौरव घोषाल (पुरुष एकल), दीपिका पल्लीकल/हरिंदर पाल सिंह (मिश्रित युगल: Mixed Couple), अभय सिंह/अनाहत सिंह (मिश्रित युगल)। मंगलवार को तीरंदाजों और मुक्केबाजों के दमदार प्रदर्शन से एशियाई खेल 2023 में भारत 100 पदकों के आंकड़े की ओर बढ़ रहा है। मुक्केबाजी में, ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं के 75 किग्रा फाइनल में प्रवेश करके भारत के लिए कम से कम रजत पदक(Silver Medal) पक्का कर लिया है। भारतीय तीरंदाज दिन के सितारे रहे, जिन्होंने कंपाउंड स्पर्धाओं में कम से कम तीन पदक पक्के कर लिए है। ओजस प्रवीण और अभिषेक वर्मा ने पुरुष कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा(Men's Compound Individual Event) में अखिल भारतीय फाइनल में जगह बनाई। यह एशियाई खेलों(Asian Games) में तीरंदाजी में भारत का पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक(Gold Medal) होगा। ज्योति सुरेखा वेन्नम महिलाओं की कंपाउंड व्यक्तिगत तीरंदाजी स्पर्धा( Women's compound individual archery event) के फाइनल में हैं। भारत ने दिन का पहला मेडल कैनोइंग के माध्यम से अर्जित किया। जहां अर्जुन सिंह और सुनील सिंह पुरुषों की कैनो डबल 1000 मीटर स्पर्धा में तीसरे स्थान पर रहे।

कजाकिस्तान और हिरोनका को पीछे छोड़ पारुल ने जीता गोल्ड

आखिर ने कुछ मीटर तक पारुल हिरोनका से पीछे चल रही थी जिसमें वह आगे बढ़ी और स्वर्ण पदक जीत लिया। 28 वर्षीय खिलाड़ी ने 3000 मीटर महिला स्टीपलचेज़ में भी रजत पदक(Silver Medal) अपने नाम कर लिया है। पारुल ने मंगलवार को 15:14.75 का समय दर्ज किया। हिरोनका ने 15:15.34 का समय दर्ज किया जबकि कजाकिस्तान की कैरोलिन किपकिरुई ने 15:23.12 के समय के साथ कांस्य पदक(Bronze Medal) जीता, जो उनके सीज़न का सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है। प्रतियोगिता में शामिल अन्य भारतीय अंकिता 15:33.03 के समय के साथ पांचवें स्थान पर रहीं, जो उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ है।

पहले सिल्वर फिर गोल्ड पर किया कब्जा

पारुल चौधरी ने सोमवार को चीन के हांगझू में एशियाई खेलों में महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में रजत पदक जीता, जबकि प्रीति ने तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक जीता। पारुल 9:27.63 सेकेंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। मौजूदा विश्व चैंपियन, बहरीन की विनफ्रेड यावी ने 9:18.28 सेकंड में अपना स्वर्ण पदक(Gold Medal) सफलतापूर्वक डिफेंड किया, जो एक नया गेम्स रिकॉर्ड है।


Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Content Writer

I'm a dedicated content writer with a passion for crafting engaging and informative content. With 3 years of experience in the field, I specialize in creating compelling articles, blog posts, website content, and more. I can write on anything with my research skills. I have a keen eye for detail, a knack for research, and a commitment to delivering high-quality content that resonates with the audience. Author Education - I pursued my Bachelor's Degree in Journalism and Mass communication from Sri Ramswaroop Memorial University Lucknow. Presently I am pursuing master's degree in Master of science; Electronic Media from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication Bhopal.

Next Story