×

अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई का साथ छोड़ने का मन बनाया, गोवा की टीम में शामिल होंगे

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने घरेलू क्रिकेट में मुंबई की टीम को छोड़ने का मन बना लिया है। वह गोवा की टीम में शामिल हो सकते है।

Aakash Mishra
Written By Aakash Mishra
Published on: 11 Aug 2022 3:51 PM GMT
अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई का साथ छोड़ने का मन बनाया, गोवा की टीम में शामिल होंगे
X

महान क्रिकेट सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने घरेलू क्रिकेट में मुंबई का साथ छोड़ने का मन बना लिया है। उन्होंने घरेलू सीजन 2020/21 में मुंबई के लिए डेब्यू किया था। उन्हें मुंबई की तरफ से सिर्फ दो मैच खेलने का मौका मिला। वह रणजी ट्रॉफी के लीग स्टेज में टीम का हिस्सा तो थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं दिया गया। अब उन्होंने गोवा की टीम से जुड़ने का फैसला किया है।

मुंबई का साथ छोड़ेंगे

अर्जुन को मुंबई की तरफ से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हरियाणा और पांडुचेरी के खिलाफ दो मैचों में मौका दिया गया था। उन्हें अपना क्रिकेट करियर बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा मौके चाहिए। जो कि उन्हें मुंबई की टीम ने नहीं मिल पा रहा है। अर्जुन ने अपने घरेलू संघ मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के लिए आवेदन कर दिया है। एसआरटी स्पोर्ट्स मैनेजमेंट ने बताया कि "अर्जुन के लिए अपने करियर के इस मुकाम पर मैदान पर ज्यादा से ज्यादा समय बिताना महतवपूर्ण है। हमारा मानना है की दूसरी जगह से खेलने पर अर्जुन को अधिक प्रतिस्पर्धी मैच खेलने का मौका मिलेगा। वह अपने क्रिकेट करियर के नए स्टेज की शुरुआत कर रहे हैं।

गोवा की टीम में हो सकते है शामिल

गोवा क्रिकेट संघ (GCA) के एक अधिकारी ने बताया कि अर्जुन तेंदुलकर को गोवा की टीम में शामिल किया जा सकता है। गोवा क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सूरज लोतलीकर ने कहा ''हम बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की तलाश में हैं। इसलिए हमने अर्जुन तेंदुलकर को गोवा की टीम से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया है। हम सत्र से पहले सीमित ओवरों के अभ्यास मैच खेलेंगे और वह इन मैचों में खेलेंगे। चयनकर्ता इन मैचों में उनके प्रदर्शन के आधार पर उन्हें टीम में रखने का फैसला करेंगे।''

आईपीएल में मुंबई इंडियन्स का हिस्सा है

अर्जुन तेंदुलकर पिछले दो सीजन से मुंबई इंडियन्स के टीम का हिस्सा है। इसके बावजूद अभी तक वह आईपीएल में डेब्यू नहीं कर पाए है। मुंबई की टीम ने उन्हें आईपीएल 2022 की नीलामी में 30 लाख रूपये के रकम में अपनी टीम में शामिल किया था। इस साल आईपीएल में कई बार उम्मीद जगी थी कि अर्जुन को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या मुंबई इंडियन्स उन्हें अगले आईपीएल में मौका देती है।

Aakash Mishra

Aakash Mishra

Next Story