×

एशिया कप महिला हॉकी: काकामिगाहारा में भारतीय लड़कियों की शानदार शुरुआत

भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहले मैच में सिंगापुर को मात देकर महिला एशिया हॉकी कप की शानदार शुरुआत की है। भारत ने शनिवार को खेले गए टूर्नामेंट के पूल-ए में अपने पहले

Anoop Ojha
Published on: 28 Oct 2017 10:56 AM GMT
एशिया कप महिला हॉकी: काकामिगाहारा में भारतीय लड़कियों की शानदार शुरुआत
X
एशिया कप महिला हॉकी: काकामिगाहारा में भारतीय लड़कियों की शानदार शुरुआत

काकामिगाहारा(जापान): भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहले मैच में सिंगापुर को मात देकर महिला एशिया हॉकी कप की शानदार शुरुआत की है। भारत ने शनिवार को खेले गए टूर्नामेंट के पूल-ए में अपने पहले मैच में सिंगापुर को 10-0 से करारी मात दी। इस मैच में नवनीत कौर, नवजोत कौर और कप्तान रानी ने दो-दो गोल किए। नवनीत ने तीसरे ही मिनट में गोल कर भारतीय टीम का खाता खोला। इसके बाद रानी ने (15वें मिनट) पहले क्वार्टर की समाप्ति के अंतिम पल में गोल कर टीम को 2-0 से बढ़त दी।

यह भी पढ़ें…महिला हॉकी: 9वें महिला एशिया कप के लिए भारतीय टीम काकामिघारा रवाना

मलेशिया टीम इस मैच में संघर्ष कर रही थी, लेकिन उसे इसका फल नहीं मिल रहा था। भारतीय टीम ने मैच पर अपना दबदबा बनाए रखते हुए रानी और लालरेमीसियामी की ओर से 18वें मिनट में दागे गए दो और गोल के दम पर मलेशिया के खिलाफ 4-0 की बढ़त हासिल की।

यह भी पढ़ें…हॉकी : मलेशिया को हराकर भारत बना एशिया कप चैम्पियन

दीप ग्रेस एक्का ने 25वें मिनट और नवजोत कौर ने 30वें मिनट में गोल कर भारत को मलेशिया के खिलाफ 6-0 से बढ़त दी। तीसरे क्वार्टर में पहुंची भारतीय टीम ने गोल दागने का सिलसिला नहीं छोड़ा।गुरजीत कौर और नवनीत ने 41वें मिनट में ही दो गोल दागे। इसके बाद 45वें मिनट में सोनिका ने गोल किया, जिसके तहत भारत ने 9-0 से बढ़त ली।

यह भी पढ़ें…अलग है मुमताज़ का हौसला और जुनून, जारी है पिता के ठेले से अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैदान का सफ़र

चौथा क्वार्टर भी भारतीय टीम के नाम रहा। नवजोत की ओर से 50वें मिनट में किए गए 10वें गोल के साथ ही भारतीय टीम ने मलेशिया के खिलाफ 10-0 से जीत हासिल की। भारतीय टीम का सामना अब पूल-ए में चीन की टीम से होगा। चीन ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में मलेशिया को 5-4 से मात दी।

--आईएएनएस

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story