×

Asian Games 2023: अन्नू रानी ने महिलाओं की भाला फेंक में जीता ऐतिहासिक Gold Medal

Asian Games 2023: अन्नू रानी ने एशियन गेम्स में महिलाओं की भाला फेंक में 62.92 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ भारत के लिए जीता ऐतिहासिक पहला स्वर्ण पदक(Gold Medal)जीता।

Yachana Jaiswal
Published on: 3 Oct 2023 1:47 PM GMT
Asian Games 2023: अन्नू रानी ने महिलाओं की भाला फेंक में जीता ऐतिहासिक Gold Medal
X

Annu Rani Wins Gold Medal In 19th Asian Games (Pic Credit-Social Media)

Asian Games 2023: भाला फेंक प्रतियोगिता में भारतीय महिला एथलीट अन्नू रानी ने मंगलवार को एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक (Gold Medal) के साथ इतिहास रच दिया। अन्नु ने भारत के लिए 15 वां गोल्ड मेडल जीत लिया है। अन्नु रानी ने 62.92 मीटर के अपने सीज़न के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ, महिलाओं की भाला फेंक में स्वर्ण पदक(Gold Medal) जीत लिया है। यह सिर्फ एक व्यक्तिगत जीत नहीं है, बल्कि यह एशियाई खेलों(Asian Games) में भारत के लिए महिलाओं की भाला फेंक (women's javelin throw) में पहला स्वर्ण पदक(Gold Medal)है।

62.92 के बेस्ट थ्रो के साथ अन्नु रानी ने जीता गोल्ड

अन्नू रानी ने भाला फेंक प्रतियोगिता में पदक जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक के रूप में प्रवेश किया। अन्नु रानी ने निश्चित रूप से निराश नहीं किया। अन्नू ने पहली थ्रो में छठे स्थान से शुरुआत की। उन्होंने 56.99 मीटर के सम्मानजनक थ्रो के साथ अपना स्कोर का खाता खोला। हालाँकि, यह उनके दूसरे थ्रो में था कि अन्नू रानी 61.28 मीटर की प्रभावशाली दूरी के साथ सबको हैरान कर दिया। जिससे वह सीधे लीडरबोर्ड के टॉप पर पहुंच गईं। अन्नू का तीसरा थ्रो, 59.24 मीटर दर्ज किया गया लेकिन यह उनका चौथा प्रयास था कि उन्होंने क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता पर संदेह रखने के लिए कोई जगह नहीं छोड़ी। 62.92 मीटर के शानदार थ्रो के साथ, अन्नू रानी ने न केवल स्वर्ण पदक(Gold Medal) हासिल किया, बल्कि सीज़न के लिए अपना व्यक्तिगत (Individual) सर्वश्रेष्ठ अंक भी हासिल किया।

पहले राष्ट्रमंडल खेल में बनाया रिकॉर्ड

इस उल्लेखनीय जीत ने अन्नू रानी की उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जोड़ दी है। वह इतिहास में अपना नाम दर्ज करा रही हैं। एशियाई खेलों में उनकी सफलता 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में उनकी ऐतिहासिक कांस्य पदक(Bronze Medal) जीतने के बाद आई। जहां वह भाला फेंक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं थी।

जहां अन्नु 61.86 मीटर की थ्रो के साथ 60 मीटर का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रचा था। इसके अतिरिक्त, उन्होंने 2022 में इंडियन ओपन जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में 63.82 मीटर का उल्लेखनीय थ्रो हासिल करके वर्तमान नेशनल रिकॉर्ड का खिताब अपने नाम किया है।

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Content Writer

I'm a dedicated content writer with a passion for crafting engaging and informative content. With 3 years of experience in the field, I specialize in creating compelling articles, blog posts, website content, and more. I can write on anything with my research skills. I have a keen eye for detail, a knack for research, and a commitment to delivering high-quality content that resonates with the audience. Author Education - I pursued my Bachelor's Degree in Journalism and Mass communication from Sri Ramswaroop Memorial University Lucknow. Presently I am pursuing master's degree in Master of science; Electronic Media from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication Bhopal.

Next Story