×

Asian Para Games 2023: भारत का पैरा गेम्स में दिखा जलवा, पदकों का लगाया शतक

Asian Para Games 2023: एशियन पैरा गेम्स के इतिहास में भारत ने पहली बार 100 से ज्यादा पदक जीते है। जहां उन्होंने 2018 के पैरा गेम्स के रिकॉर्ड को तोड़कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

Kalpesh Kalal
Published on: 29 Oct 2023 5:46 AM GMT
Asian Para Games 2023
X

Asian Para Games 2023 (Source_Social Media)

Asian Para Games 2023: भारत के लिए साल 2023 खेल के नजरिए से जबरदस्त बीत रहा है। एक तरफ टीम इंडिया आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है, तो दूसरी तरफ पड़ोस में खेले जा रहे एशियन पैरा गेम्स में भी धूम मचा रहा है। चीन के होंगझोऊ में शनिवार को संपन्न हुए एशियन पैरा गेम्स में भारत ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए मेडल्स की सेंचुरी लगाकर इस मिशन को खत्म किया है।

एशियन पैरा गेम्स 2023 में भारत के एथलिटों ने किया जबरदस्त प्रदर्शन

चीन में एशियन गेम्स 2023 अपना दमखम दिखाने के बाद अब भारत के पैरा एथलिटों ने भी जलवा दिखाया। जहां 22 अक्टूबर से शुरू हुए पैरा गेम्स के अंतिम दिन 28 अक्टूबर शनिवार को अपने मेडल का आंकड़ां 100 के पार पहुंचाते हुए कुल 111 पदकों के साथ अभियन को संपन्न किया। जिसमें भारत के एथलिटों ने 29 स्वर्ण, 31 रजत और 51 कांस्य पदकों के साथ कुल 111 पकद जीते।

भारत के एथलिट्स ने जीते 29 स्वर्ण सहित कुल 111 पदक

भारत ने 2018 के एशियन पैरा गेम्स के प्रदर्शन से भी बेहतर प्रदर्शन यहां इस बार किया और मेडल के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। 2018 के पैरा गेम्स में भारत के एथलिट्स ने कुल 72 पदक जीते थे, जिसमें 15 स्वर्ण पदक शामिल रहे। उस सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड को आसानी से पीछे कर इस बार इतिहास रच दिया। 2023 के एशियन पैरा गेम्स के लिए भारत ने कुल 303 एथलिट्स का दल भेजा था, जिसमें 191 पुरुष और 112 महिला एथलिट्स ने हिस्सा लिया था। अपने सबसे बड़े दल के साथ भारत ने यहां अपना सबसे बेहतरीन और यादगार प्रदर्शन किया।

पदक तालिका में भारत को मिला 5वां स्थान

भारत ने 111 पदक जीतकर मेडल्स टेली में 5वां स्थान हासिल किया। इसमें मेजबान चीन सबसे आगे रहा। जिन्होंने 214 स्वर्ण, 167 रजत और 140 कांस्य पदकों के साथ कुल 521 पदक जीते। तो वहीं दूसरे नंबर पर ईरान रहा जिन्होंने 44 गोल्ड, 46 सिल्वर और 41 ब्रॉंज सहित कुल 131 मेडल्स अपने नाम किए। जापान 42 स्वर्ण सहित कुल 150 पदकों के साथ तीसरे और दक्षिण कोरिया 30 स्वर्ण सहित कुल 103 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा। इसके भारत ने 5वें स्थान के साथ अपने इस यादगार एशियन पैरा गेम्स के सफर को खत्म किया।

देखे पदक तालिका- टॉप-5

रैंकदेशस्वर्णरजतकांस्यकुल
1चीन214167140521
2ईरान444641131
3जापान424959150
4दक्षिण कोरिया303340103
5भारत293151111


Kalpesh Kalal

Kalpesh Kalal

क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर

जुनून की हद तक क्रिकेट से लगाव।वीरेंद्र सहवाग प्रिय क्रिकेटर।बारह साल की उम्र से क्रिकेट पर लिखना पढ़ना शुरू। 2011 में खेल पत्रकारिता की पारी शुरू।बीते करीब 5 साल से क्रिकेट कंटेंट राइटर ।

Next Story