×

Bhuvneshwar Kumar Net Worth: करोड़ों के मालिक हैं टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, जानिए कितनी हैं नेटवर्थ

Bhuvneshwar Kumar Net Worth: भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया के सबसे शानदार तेज़ गेंदबाज़ों में शुमार हैं। भारतीय क्रिकेट टीम में उनका स्थान प्रमुख माना जाता हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से टीम इंडिया में युवा तेज़ गेंदबाज़ों के आने के बाद उनका स्थान अब पक्का नहीं रहा हैं। हाल ही में वेस्टइंडीज दौरे के लिए चुनी गई टीम में भी उनका नाम शामिल नहीं किया गया हैं।

Suryakant Soni
Published on: 29 Jun 2023 2:29 AM GMT
Bhuvneshwar Kumar Net Worth: करोड़ों के मालिक हैं टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, जानिए कितनी हैं नेटवर्थ
X
Bhuvneshwar Kumar Net Worth (Pic Credit: Google Image)

Bhuvneshwar Kumar Net Worth: भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया के सबसे शानदार तेज़ गेंदबाज़ों में शुमार हैं। भारतीय क्रिकेट टीम में उनका स्थान प्रमुख माना जाता हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से टीम इंडिया में युवा तेज़ गेंदबाज़ों के आने के बाद उनका स्थान अब पक्का नहीं रहा हैं। हाल ही में वेस्टइंडीज दौरे के लिए चुनी गई टीम में भी उनका नाम शामिल नहीं किया गया हैं। इसके बावजूद भी इस तेज़ गेंदबाज़ की कमाई करोड़ों में बताई जाती हैं। जी हां, टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज़ को आईपीएल से मोटी कमाई होती हैं। चलिए जानते हैं भुवनेश्वर कुमार की कुल कितनी हैं नेटवर्थ...?

भुवनेश्वर कुमार की कमाई का जरिया क्या हैं..?

टीम इंडिया के प्रमुख तेज़ गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार की कमाई आज भी करोड़ों रूपये में बताई जाती हैं। उनको बीसीसीआई के साथ आईपीएल और विज्ञापन से करोड़ों में कमाई होती हैं। भुवनेश्वर कुमार पिछले काफी समय से आईपीएल से जुड़े हुए हैं। आईपीएल ने ज्यादातर क्रिकेटरों को धनवान बना दिया। इसमें भुवनेश्वर कुमार का नाम भी शामिल हैं। आईपीएल के चलते उनकी फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा बढ़ गई जिसके चलते उनकी ब्रांड वैल्यू भी काफी अधिक हो गई।

भुवनेश्वर कुमार की कुल कितनी हैं नेटवर्थ..?

बीसीसीआई के साथ आईपीएल से कमाई करते हुए भुवनेश्वर कुमार काफी सम्पत्ति अपने नाम की। इस तेज़ गेंदबाज़ के लिए यूपी के मेरठ शहर से निकलकर टीम का सफर इतना भी आसान नहीं था। लेकिन उन्होंने अपनी स्विंग गेंदबाज़ी के दम पर एक ख़ास पहचान बनाई। भुवनेश्वर कुमार की कुल संपत्ति लगभग 65 करोड़ रुपए, जो 9 मिलियन डॉलर्स के बराबर हैं। उन्होंने अपनी संपत्ति का ज्यादातर हिस्सा क्रिकेट से हासिल किया है।

बेहद साधारण जीवन जीते हैं भुवनेश्वर:

इतनी कमाई और नाम के बावजूद टीम इंडिया का ये सुपरस्टार बेहद साधारण लाइफ व्यतीत करता हैं। भुवनेश्वर कुमार अकेले आईपीएल से अब तक 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद वो सोशल मीडिया पर भी ज्यादा एक्टिव नज़र नहीं आते हैं। कुछ साल पहले उन्होंने अपनी दोस्त के शादी रचाई थी।

मेरठ में एक आलीशान घर:

भुवनेश्वर कुमार ने अपने शहर से नाता हमेशा ही बना के रखा हैं। आज भी उनको जब खेल से समय मिलता हैं तो वो मेरठ जरूर आते हैं। यहां उन्होंने एक आलीशान घर बनवाया है। इसके अलावा वह देशभर में कई रियल एस्टेट संपत्ति के भी मालिक हैं। भुवनेश्वर कुमार को कारों का इतना शौक नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके गैराज में कई महंगी गाड़ियां शामिल हैं।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story